आंध्रप्रदेश : 15 नवंबर को आंध्रप्रदेश में हुए नगर निगम चुनावों में वाईएसआर कांग्रेस ने नवगठित नगर निकाय के 25 में से 19 वार्डों पर जीत हासिल की। ऐसे में अपनी पार्टी की हार से निराश तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू भावुक हो गए। उन्होंने शुक्रवार को सत्ता में लौटने के बाद ही फिर से आंध्र प्रदेश विधानसभा में कदम रखने का संकल्प लिया। वाईएसआर कांग्रेस के सदस्यों द्वारा उन पर लगातार किए जा रहे अपशब्दों से वह आहत हैं। भावुक होते हुए बोले, “पिछले ढाई साल से मैं अपमान सह रहा हूं, लेकिन शांत रहा। आज उन्होंने मेरी पत्नी को भी निशाना बनाया है। मैं हमेशा सम्मान के साथ रहा, मैं इसे और नहीं सह सकता।”
टीडीपी विधायकों ने दी सांत्वना
नायडू के आंसू देख टीडीपी विधायकों ने उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद वे सभी सदन में वापस आ गए। नायडू ने तब सदन से दूर रहने के अपने फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा “जब तक मैं सत्ता में नहीं लौटता, तब तक सदन में नहीं लौटूंगा।”
इसे भी पढ़ें :नहीं धराता तो कई कोयला कारोबारी का हो जा जाता…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम फैसला, ऑफलाइन मोड में होगी CBSE, ICSE की परीक्षा
इसे भी पढ़ें :इस स्कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत
इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी










