spot_img

BREAKING : नहीं रहे बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : बजाज के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का आज पुणे में निधन हो गया। 83 साल के उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। राहुल बजाज लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।  उनका जन्म 10 जून, 1938 को कोलकाता में मारवाड़ी बिजनेसमैन कमलनयन बजाज और सावित्री बजाज के घर हुआ था। बजाज और नेहरू परिवार में तीन जनरेशन से फैमिली फ्रैंडशिप चली आ रही थी। राहुल के पिता कमलनयन और इंदिरा गांधी कुछ समय एक ही स्कूल में पढ़े थे। उनके निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है।

पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था 

राहुल बजाज को 2001 में भारत सरकार ने उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। वे राज्य सभा के सदस्य भी रहे। राहुल बजाज को “नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ नामक फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी नवाजा गया है।

1965 में बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली थी

राहुल बजाज ने 1965 में बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी अगुआई में बजाज ऑटो का टर्नओवर 7.2 करोड़ से 12 हजार करोड़ तक पहुंच गया और यह स्कूटर बेचने वाली देश की अग्रणी कंपनी बन गई। 2005 में राहुल ने बेटे राजीव को कंपनी की कमान सौंपनी शुरू की थी। तब उन्होंने राजीव को बजाज ऑटो का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया था, जिसके बाद ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कंपनी के प्रोडक्ट की मांग न सिर्फ घरेलू बाजार में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़ गई।

दिग्गज उद्योगपति राहुल बजाज ने पिछले साल 29 अप्रैल को बजाज ऑटो के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए यह पद छोड़ा था। वह 1972 से इस पद पर थे। तब राहुल बजाज को कंपनी के चेयरमैन एमिरेट्स की भूमिका दी गई थी। बजाज ऑटो के बोर्ड में डायरेक्टर नीरज बजाज कंपनी के नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाए गए थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : IED विस्फोट में 2 जवान जख्‍मी, किया गया एयरलिफ्ट

इसे भी पढ़ें : दूसरी शादी कर रहा था पति, पटरी पर बैठी पत्‍नी, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें : हे भगवान… 6 नौजवान लड़कों के साथ ये क्‍या हो गया

इसे भी पढ़ें : बाप रे… इतना दर्दनाक हादसा, देखने वालों की कांप गई रूह

इसे भी पढ़ें : उधर घर वालों ने प्रेमी को पीटा, इधर प्रेमिका ने कर डाला बड़का कांड

इसे भी पढ़ें : बिल से निकलते ही दबोच लिया गया ‘चूहा’!

इसे भी पढ़ें : Fever में गर्म क्यों हो जाता है शरीर

इसे भी पढ़ें : UP Election 2022: पहले चरण में पड़े 60.17% मतदान, देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : चतरा पुलिस ने गाड़ी रोक अंदर झांका तो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...

30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…

Kohramlive : भारतीय इतिहास के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और...

PIB Fact Check : 1 जुलाई से पुराने नोट बंद होंगे? जानिये वायरल दावे का पूरा सच

Kohramlive : सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर इन दिनों...