spot_img
spot_img
spot_img

ITR भरने के लिए जारी हुआ फॉर्म, पढ़ें डिटेल्स

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : ITR पर नया अपडेट सामने आये है। इनकम टैक्स विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 और एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न भरने के लिए ऑफलाइन फार्म जारी कर दिया है। ONLINE फार्म अभी जारी नहीं किया गया है। फार्म ITR – 1 और ITR -4 के लिए जारी किया गया है। लेकिन जो भी टैक्सपेयर्स ITR- 1 और ITR – 4 के जरिए ऑफलाइन रिटर्न भरना चाहते हैं वे इनकम टैक्स रिटर्न अब दाखिल कर सकते हैं।  इनकम टैक्स विभाग ने ई-फाइलिंग वेबसाइट पर ये जानकारी देते हुए बताया कि एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए आईटीआर -1 और आईटीआर -4 के जरिए आयकर रिटर्न भरने वाले टैक्सपेयर्स के लिए एक्सेल यूटिलिटी फाइलिंग के लिए उपलब्ध है। आईटीआर -1  के जरिए वे टैक्सपेयर्स रिटर्न भरेंगे जिनकी सालाना इनकम 50 लाख रुपये तक है जिसमें सैलरी इनकम, एक हाउस प्रॉपर्टी और ब्याज जैसे दूसरे सोर्स और 5 हजार रुपये तक कृषि आय है शामिल है।  ITR Form 4 के जरिए इंडिविजुअल और HUF और वैसे फर्म (एलएलपी को छोड़कर) जिनकी बिजनेस और प्रोफेशन से इनकम 50 लाख रुपये है वे आयकर रिटर्न भर सकते हैं। ये इनकम 44AD, 44DA और 44AE के तहत बिजनेस या किसी प्रोफेशन से होनी चाहिए और कृषि आय 5000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

जो भी टैक्सपेयर्स ऑफलाइन रिटर्न भरना चाहते हैं उन्हें पहले इन फॉर्म्स को डाउनलोड करना होगा। फिर उसे भरकर इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। ऑनलाइन आयकर रिटर्न फॉर्म सीधे इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग पर भरा जा सकता है जिसे जल्द जारी कर दिया जाएगा। सैलरीड लोगों को इकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए फॉर्म-16 की आवश्कता होती है जो कंपनियां जून महीने में जारी करती है। वैसे फॉर्म -16 जारी करने की आखिरी तारीख 15 जून है। 31 जुलाई 2023 तक टैक्सपेयर्स एसेसटमेंट ईयर 2023-24  के लिए आयकर रिटर्न भर सकते हैं। इससे पहले इस वर्ष फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2022-23 और एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए नए इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म को नोटिफाई कर दिया था। सीबीडीटी इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म को हमेशा वित्त वर्ष के शुरुआत में नोटिफाई करता रहा है लेकिन इस बार वित्त वर्ष शुरू होने से पहले ही नोटिफाई कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @27.04.2023 : जानें किन-किन एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कल से एयर एंबुलेंस सेवा शुरू, इतना होगा किराया…

इसे भी पढ़ें : पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश सिंह बादल, नम आंखों से दी विदाई

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 42 दिनों का स्पेशल इमरजेंसी लीव, जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : अगले 5 दिनों तक देशभर में बारिश का अलर्ट

इसे भी पढ़ें : पलामू में BJP नेता की इस हाल में मिली ला’श, सड़क पर उतरे लोग…

इसे भी पढ़ें : मामा ने किया सरेंडर, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : 20 मिनट में 50 लाख की डकैती, पुलिस पर फेंके बम…

इसे भी पढ़ें : मासूम अर्पण के स्कूल से आई ऐसी खबर कि…

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में दिन दहाड़े बड़ी लूट… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मुहर्रम पर्व को लेकर गढ़वा पुलिस...

भक्ति के रथ पर सवार होगा चौपारण… जानें कब

Chouparan(Krishna Paswan) : सावन की आहट के साथ चौपारण की...

चलती कार बनी आ’ग का गोला, टोल प्लाजा के पास टला बड़ा हा’दसा…

Ranchi : रांची-रामगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर उस वक्त...

बड़ी वारदात की फिराक में था, पुलिस ने रास्ते में ही दबोचा…

Godda : अगर पुलिस कुछ देर और चूक जाती,...

झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन...