Uttar Pradesh: यूपी के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कुवैत से आया एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर पर आ धमका। जबरन उसने प्रेमिका की मांग भर दी। दुल्हन बनाकर उसे ले जाने भी लगा। घरवाले देखते रह गए। इस बीच घरवाले उसे पकड़कर पुलिस चौकी ले गए। पुलिस से उसकी शिकायत की। पुलिस की पहल पर भटहट पुलिस चौकी पर दोनों के परिवार इकट्ठे हुए। दोनों ने शादी की सहमति जता दी और पुलिस चौकी में ही प्रेमी जोड़े का विवाह करा दिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग थे। दोनों की शादी दोनों परिवारों की सहमति से पुलिस चौकी में हुई।
Read more: BREAKING : JAC बोर्ड 10वीं का RESULT जारी, यहां देखें
4 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
जानकारी के अनुसार, गुलरिया थाना क्षेत्र के बजहा गांव के अमजद अली का अपने पास के गांव के ही बरगदही की निशा से लगभग 4 सालों से प्रेम-प्रसंग चला रहा था। करीब 2 साल पहले अमजद अली रुपये कमाने कुवैत चला गया। वहां से मोबाइल पर कॉल के माध्यम से अपनी प्रेमिका के साथ जुड़ा रहता था।
Read more: JAC आज शाम 3.30 बजे बोर्ड की परीक्षा का Result जारी कर सकता है
कुछ दिन पहले कुवैत से लौटा था प्रेमी
इस बीच निशा के घरवाले उसकी शादी तय करने की चर्चा करने लगे। वह इसकी सूचना अपने प्रेमी को दे देती थी। जो भी लड़केवाले शादी के लिए तैयार होते थे, उसको निशा मना कर देती थी। कुछ ही दिन पहले अमजद अली कुवैत से लौटकर आया था। हैरत भरे अंदाज में दोनों की शादी पुलिस चौकी में हुई।
Read more: सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more: मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more: IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो






