TRENDING : पैसों की लालसा में एक शख्स हैवान बन गया। उसने अपनी ही पत्नी का मर्डर कर दिया और कहानी बनाई कुछ और। झूठी कहानी के दम पर उसने इंश्योरेंस कंपनियों से करीब 35 करोड़ रुपये भी ले लिये। पेशे से डेंटिस्ट शख्स आराम से उन पैसों पर ऐश कर रहा था। इसी बीच पुलिस की जांच में जो कुछ खुलकर सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को पत्नी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। मामला अमेरिका के पेंसिल्वेनिया का है। लॉरेंस रुडोल्फ (67) पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी बियांका का मर्डर कर उसे हादसा करार दिया।

पत्नी की आत्महत्या की बताई बात
पेशे से डेंटिस्ट पति ने इंश्योरेंस कंपनी के सामने एक मनगढ़त कहानी बनाई, कहा- उसकी पत्नी ने गलती से खुद पर गोली चला ली। इसके बाद उसकी इस मनगढ़त कहानी को इंश्योंरेस कंपनी के साथ पुलिस ने भी सच मान लिया। इसके बाद उसे पत्नी की पॉलिसी के $4.8million (करीब 35 करोड़ रुपए) का भुगतान भी हो गया। अब करीब 5 साल बाद आरोपी डेंटिस्ट पति की करतूत का खुलासा हो गया है। पुलिस की जांच में आया है कि पति ने ही पत्नी को मारा था।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पति लॉरेंस रुडोल्फ (67) पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी बियांका का साल 2016 में मर्डर कर दिया था। लॉरेंस ने बताया कि उनकी पत्नी ने गलती से खुद को गोली मार ली थी। 2016 में वह अपनी पत्नी के साथ जांबिया ‘अफ्रीकन सफारी’ के लिए गए थे. पत्नी ने ठीक उसी दिन गोली मार ली, जब वह वापस आने वाले थे।
जांबिया की पुलिस टेबल गोली चलने को माना था एक्सीडेंट
जांबिया की पुलिस ने भी गोली चलने को एक्सीडेंट माना और लॉरेंस की कहानी पर यकीन कर लिया। दोनों 1982 में हुई शादी के बाद से ही लगातार सफारी पर जाते थे। दरअसल, इस मामले की जांच FBI ने शुरू की थी। 2016 में बियांका के दोस्त ने FBI को फोन कर जानकारी दी थी कि उन्हें इस मौत पर संदेह है। इसी दोस्त ने बताया कि दोनों अपनी शादी के बाद से खुश नहीं थे, लेकिन लॉरेंस इसलिए तलाक नहीं लेना चाहता था, ताकि उसे पैसों का नुकसान न हो। दोनों के दो बच्चे भी है। इनमें से एक बेटी उनके साथ ही लॉरेस के डेंटल क्लीनिक में काम करती है, जो शिकायत लॉरेंस के खिलाफ उसकी पत्नी की हत्या के बाद दर्ज हुई, उसमें सामने आया कि उन्होंने सात अलग इंश्योरेंस कंपनियों से करीब 35 करोड़ रुपए जुटाए। इसी बीच हाल ही में लॉरेंस की इस हरकत का पर्दाफाश हुआ, जहां सामने आया कि उन्होंने पॉलिसी के पैसों के लिए ये सब किया था।
पत्नी की मौत के बाद गर्लफ्रेंड की एंट्री
FBI एजेंट ने बताया, पत्नी के अंतिम संस्कार के बाद आरोपी डेंटिस्ट ने एक प्लेन टिकट बुक किया, लेकिन ये टिकट उन्होंने कैंसिल कर दिया, इसके बाद उन्होंने एक दूसरी महिला के नाम पर एक टिकट बुक किया। इससे उन्होंने लॉस वेगास में मुलाकात की। वहीं जिस महिला के लिए डेंटिस्ट ने टिकट कैंसिल किया था, उससे उन्होंने मेक्सिको में अपनी पत्नी की मौत से पहले मुलाकात की थी।
ऐसे की FBI ने जांच
FBI ने अपनी जांच के दौरान जांबिया में मौजूद टूर गाइड से भी बात की, जिसमें गाइड ने बताया कि लॉरेंस ने अधिकारियों को पैसा देकर अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार किया था। वहीं कोलोराडो में मौजूद मेडिकल विशेषज्ञ ने बियांका के फोटो देखकर बताया कि खुद से गोली चलाना मुश्किल है। दिसंबर 2021 में ही आरोपी डेंटिस्ट को इसके बाद गिरफ्तार किया गया। फिलहाल डेंटिस्ट पति को डेनवेर, कोलोराडो से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 7 नए PSA प्लांट शुरू, CM हेमंत सोरेन बोले…
इसे भी पढ़ें :बेखौफ चोरों ने राजधानी में क्या कर डाला, देखें…
इसे भी पढ़ें : कार से टक्कर के बाद 50 फीट दूर तक उछला ऑटो, 3 की दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें :पति संग Liplock करती दिखीं Bhagyashree, शेयर किया वीडियो
इसे भी पढ़ें : प्राइवेट दफ्तर बंद करने का आदेश, रेस्टोरेंट और बार भी नहीं खुलेंगे…
इसे भी पढ़ें : डॉक्टरों ने दिखाई हिम्मत और कोरोना पीड़ितों घर में गूंज उठी किलकारी
इसे भी पढ़ें : ICMR ने कोरोना टेस्ट को लेकर जारी की नयी एडवाइजरी, जानें किसे करानी है जांच
इसे भी पढ़ें : बिहार पुलिस 1722 कांस्टेबल की बहाली के लिए फाइनल रिजल्ट जारी
इसे भी पढ़ें : मकर संक्रांति पर हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा स्नान पर रोक
इसे भी पढ़ें : Urfi Javed ने पैंट की बटन खोल करवाया …यूजर्स ने लिख दी ये बात…देखें…
इसे भी पढ़ें : राजधानी में छुपा बैठा था PLFI सुप्रीमो का गुर्गा, पुलिस ने क्या किया
इसे भी पढ़ें :मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली लाश, पुजारी ने जो कुछ बताया…देखें वीडियो








