Ranchi : राजधानी रांची से सटे नामकुम के खोजा टोली आर्मी मैदान में 19 और 20 अप्रैल को वायुसेना का शानदार एयर शो होगा। सुबर 9.45 से 10.45 तक एंट्री होगी। सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम हवाई करतबों का जलवा दिखायेगी। झारखंड की जमीन पर पहली बार भारतीय वायुसेना का शानदार एयर शो होगा, इसमें गगन की गहराइयों को चीरते हुये वायुवीर वो जौहर दिखायेंगे, जो हर दिल में गर्व की लहरें पैदा करेगा। रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री के नेतृत्व में प्रशासन चौकस है। सभी वरीय अधिकारी, दंडाधिकारी, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीमें, और बम निरोधक दस्ते तैनात किये जायेंगे। हर कोना, हर कदम पर सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम रहेंगे। 19 अप्रैल को कई स्कूलों की हजारों मासूम आंखें आसमान में गर्व और प्रेरणा ढूंढेंगी। शायद इन्हीं में से निकलेगा कोई अगला एयरफोर्स ऑफिसर। प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क होगा। हर नागरिक को है खुला निमंत्रण, बस समय से पहुंचे, और देश की ताक़त को अपनी आंखों से देखें। पार्किंग, शौचालय, पेयजल, साइनेज, हर सुविधा चाक-चौबंद है। जनता के बैठने से लेकर बच्चों की मुस्कान तक प्रशासन ने हर पहलू को बारीकी से संवारा है।
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में दो सगे भाइयों समेत चार की मौ’त, मचा कोहराम…
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर: हजारीबाग में पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मा’रकर ह’त्या, सनसनी…












