spot_img
spot_img

ये पांच Tricks अपनाएं, WhatsApp Pay पर बचें साइबर ठगी से

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : दुनिया में WhatsApp सबसे ज्यादा यूज होने वाले मैसेजिंग प्लेटफार्म है। इसने भारत में अपने उपभोक्ताओं के लिए पेमेंट सर्विस की शुरुआत कर दी है। आपको इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर साइबर ठगी का शिकार हुआ जा सकता है। इससे बचने के लिए इन पांच बिंदुओं पर करें फोकस।

किसी ट्रांजेक्शन पर नहीं आएगा कॉल या मैसेज

WhatsApp की ओर से किसी उपभोक्ता को पेमेंट के लिए कोई भी मैसेज या कॉल नहीं आएगा। यदि कोई अपने आप को WhatsApp का प्रतिनिधि बताकर ट्रांजेक्शन के लिए कॉल करे तो उस पर बिल्कुल यकीन न करें। वह आपको फंसाने का साइबर ठगों का एक जाल हो सकता है। इसलिए सावधान रहें।

इसे भी पढ़ें : New Year पर रिलायंस जियो का Gift, सभी नंबर पर कॉलिंग Free

भारत में नहीं है कंपनी का कस्टमर सर्विस सेंटर

यदि आपको ट्रांजेक्शन के दौरान किसी तरह की दिक्कत आती है तो WhatsApp की ओर से कोई मदद नहीं मिलेगी। उसकी ओर से भारत में कोई कस्टमर सर्विस सेंटर नहीं बनाया गया है। ऐसे में कोई दिक्कत होने पर आपको अपने बैंकों से ही संपर्क करना होगा। यदि कोई एजेंसी या व्यक्ति खुद को WhatsApp का प्रतिनिधि बताकर डील करे तो उनके झांसे में न आएं।

पे बटन दबाने से पहले ठीक से करें क्रॉस चेक

यदि आपको किसी अनजान नंबर से पेमेंट की कोई रिक्वेस्ट आती है तो पे बटन दबाने से पहले उसके बारे में पूरी तहकीकात कर लें। यदि आपने बिना क्रॉस चेक किए पे बटन दबा दिया तो आपके बैंक खाते से पैसे निकल जाएंगे। इसलिए इस तरह के पेमेंट रिक्वेस्ट वाले भ्रामक मेसेज से सावधान रहें।

शेयर न करें गोपनीय जानकारी

WhatsApp पर किसी के साथ भी अपने वन टाइम पासवर्ड (OTP)और UPI पिन नंबर को किसी के साथ शेयर न करें। यदि आपके पास इस तरह के कोई कॉल या मेसेज आएं तो तुरंत सजग हो जाएं। अपने बैंक के साथ संपर्क करके उन्हें इस बारे में तुरंत अलर्ट करें।

इसे भी पढ़ें : Facebook लॉन्च करेगी Physical Security Keys, ये होगा फायदा

अनजान लिंक को न करें क्लिक

साइबर ठग WhatsApp पर कई ऐसे लुभावने लिंक शेयर करते हैं, जिन्हें क्लिक करने पर लाखों रुपये का इनाम जीतने का झांसा दिया गया होता है। एक बार क्लिक करते ही आपका फोन हैक हो सकता है और उसमें मौजूद सारी चीजें साइबर ठग तक पहुंच सकती हैं। इसलिए किसी भी संदिग्ध लिंक को किसी भी हाल में क्लिक न करें।

NPCI के साथ कंपनी ने किया है समझौता

WhatsApp ने अपनी इस सुविधा के लिए National Payment Corp. of India (NPCI) के साथ पार्टनरशिप का समझौता किया है। उसने भारत में डिजिटल पेमेंट सर्विस Unified Payments Interface (UPI) को भी लांच कर दिया है। फिलहाल देश में WhatsApp के 40 करोड़ यूजर हैं।

इसे भी पढ़ें : Xiaomi के इस फोन के सेल में आते ही लेने की लगी होड़, 5 मिनट में ही बिक गए…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।