spot_img
spot_img

न्यूयॉर्क-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट में खामियां, आयरलैंड उतारना पड़ा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आसमान में लंबी उड़ान भर रहे करीब 300 यात्रियों के दिल उस वक्त हल्के से थम गये, जब न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही अर इंडिया की फ्लाइट ने अचानक अपना रास्ता बदल लिया। संभावित तकनीकी खराबी की आशंका के बाद विमान को एहतियातन आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री व चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं। एअर इंडिया के अनुसार, फ्लाइट AI102, 15 मार्च को न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट से दिल्ली के लिये रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या की आशंका सामने आई। इसके बाद विमान को एहतियात के तौर पर आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 4.30 बजे शैनन एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों के मुताबिक, विमान करीब छह घंटे तक उड़ान में रहने के बाद अपना रास्ता बदलकर आयरलैंड की ओर मोड़ा गया। एयरलाइन का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुये एहतियातन लिया गया। विमान की विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़ें : धनबाद में एन’काउंटर, रांची-धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘आपन सरस्वतीया’ अभियान को मिला नया बल, गांव-गांव करेंगे जागरूक…

Garhwa : गढ़वा की जीवनरेखा मानी जाने वाली सरस्वती...

वायु सेना का विमान क्रैश, देश ने खोये पांच जांबाज…

Kohramlive : देश की सुरक्षा के लिये हर पल...

झारखंड के इन 6 जिलों में तेज आंधी-बारिश और ठनका गिरने की आशंका…

Ranchi : झारखंड में मानसूनी गतिविधियां तेज होने लगी हैं...

साफ-सफाई और सुव्यवस्था देख गदगद हुये DPM…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण पंचायत सचिवालय में शनिवार...

अचानक बिगड़ी तबीयत बनी काल, PDS डीलर नेमीचंद दांगी का निधन…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड ने शनिवार को...