spot_img
spot_img

बड़कागांव में निकाला गया फ्लैग मार्च… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Barkagaon) (Sunil Sahu) : फेसबुक पर एक वीडियो वायरल होने के बाद एक नाबालिग लड़की को बेइज्जत और टार्चर करने में वांछित गुनाहगार के अबतक नहीं पकड़े जाने लोगों में नाराजगी है। एक नाबालिग लड़की के साथ हुए बदसलूकी के बाद हरकत में आई बड़कागांव पुलिस ने इस कांड के नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बाकी की तलाश की जा रही है। पीड़िता की मां के नाम दूसरा वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति भी गरमा गई। सदर विधायक मनीष जयसवाल ने पीड़िता के घर जाकर उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। वहीं सड़क पर उतरे भाजयुमो द्वारा विधायक अंबा प्रसाद का पुतला दहन किया गया।

वहीं अंबा प्रसाद घटना के बाद पीड़िता से मिलने उसके घर पहुंची थी। विधायक ने दोनों पक्षों को आमने-सामने कर उन्हें समझाया बुझाया और पीड़िता से राखी बंधवा उसकी हिफाजत करने का वचन लिया था। आपसी भाईचारगी में कोई खुरेंच नहीं लगे, इसे लेकर दोनों पक्षों से संकल्प भी लिया गया। अचानक पीड़िता की मां का वीडियो सामने आने के बाद आज भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी और हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू के नेतृत्व में विधायक अंबा प्रसाद का पुतला दहन किया गया। लोगों का इल्जाम था कि विधायक की भूमिका सही नहीं रही। वहीं किसलय तिवारी ने कहा कि यह घटना शर्मसार करने वाली है। पीड़िता को न्याय नहीं मिलने तक वे लोग पीड़ित परिवार के साथ हैं।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा गया कि भाजपा के द्वारा प्रखंड का सौहार्द और सामाजिक समरसता बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है । पीड़िता की मां ने खुद कहा है कि जब उसके पति बीमार थे तब उनकी मदद की गई। इधर, अलर्ट मोड में आ गई पुलिस ने आज इंस्पेक्टर श्यामचंद्र सिंह और थानेदार बिनोद तिर्की के नेतृत्व में थाना से मुख्य चौक तक फ्लैग मार्च निकाला गया।

इसे भी पढ़ें : केवल 50 रुपये की खातिर मारा गया जावेद, मुंबई मे खुला राज… सुनें क्या बोले SP

इसे भी पढ़ें : रात में BLUETOOTH लेकर मत गुजरना मेरे भाई… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...

चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…

Chouparan : सावन की दस्तक से पहले ही चौपारण...