Chaibasa : चाईबासा के मुसाबनी वन क्षेत्र में पांच जंगली हाथियों की मौत से तहलका मच गया। खबर है कि इन जंगली हाथियों की मौत 33 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से हो गई। कुछ गांव वालों ने बताया कि बीते सोमवार की शाम 6 बजे जंगली हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनी गई थी, पर उस रोज डर से कोई जंगल की तरफ नहीं गया। दूसरे दिन हिम्मत जुटाकर कुछ ग्रामीण लकड़ी लाने जंगल की तरफ गये। तब उनलोगों ने जंगल में पांच हाथियों को मरा देखा। इसमें एक नर हाथी, एक मादा हाथी और तीन बच्चे शामिल हैं।
गांव वालों ने मीडिया को बताया कि ऊपरबांधा जंगल में महज 11 फीट ऊपर से ही 33 हजार वोल्ट की तार गुजर रही है। जंगल में कुछ दिन पहले ही ट्रेंच खोदा है और मिट्टी का टीला बगल में ही पड़े रहने दिया। मिट्टी के टीले पर चढ़कर हाथी इस रास्ते को पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि मादा हाथी करंट का शिकार हो गई। उसके बच्चे पैर और सूंड पकड़कर चल रहे थे जिससे वो भी करंट की चपेट में आ गये। मादा हाथी ने इन्हें बचाने की कोशिश की और वह भी चल बसा। जंगली हाथियों का यह झुंड गुजरे कई दिनों से इलाके में घूम रहा था। मुसाबनी वन क्षेत्र के कई गांवों में इन्हें देखा गया था। गांव वाले अपने-अपने इलाके से जंगली हाथियों को खदड़ते रहे, पर जिम्मेदार खामोश रहे। लोगों का इल्जाम है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी करंट लगने से हाथियों की मौत हुई है।
इसे भी पढ़ें :फोन पर बातें कर रिझाना पूरे परिवार के लिये बना काल…
इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट में नौकरी…
इसे भी पढ़ें :प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में चोरी, ऐसे घुसे चोर…
इसे भी पढ़ें :रामगढ़ में बेकाबू टेलर ने मचाया कोहराम…
इसे भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श जमकर हो रहे ट्रोल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इन स्टूडेंट्स को मिलेगा तुरंत मतदाता पहचान पत्र…
इसे भी पढ़ें :केनरा बैंक के अंदर मची चीख-पुकार… जानें
इसे भी पढ़ें :स्टार कपिल देव को नहीं मिला न्योता, बिदके नेता…
इसे भी पढ़ें :PM ने जडेजा से हाथ मिलाया, शमी को गले लगाया, फोटो वायरल…
इसे भी पढ़ें :उगते सूर्य को अर्ध्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली, महापर्व छठ पूर्ण…








