Dhanbad : धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौंरा में तहलका मच गया। करमा पूजा की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई, जब दामोदर नदी में स्नान के दौरान 5 बच्चियां डूब गईं। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक बच्ची रुक्मणि कुमारी की मौत हो गई। एक अन्य बच्ची संध्या अब भी लापता है। जानकारी के मुताबिक, भौंरा गौरखूंटी बाई क्वार्टर की रहने वाली बच्चियां करमा पर्व के मौके पर पंप हाउस के पास दामोदर नदी में स्नान करने गई थीं। तभी गहराई में जाने से पांचों डूबने लगीं। पास में नहा रहे लोगों ने तुरंत मदद की और चार बच्चियों को बाहर निकाला, जिनमें से रुक्मणि की हालत गंभीर थी। उसे चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और बेचैनी का माहौल है। एक बच्ची संध्या की तलाश में गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है। सिंदरी SDPO आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : सरकार बनी सहारा, इन 3 परिवारों को 1-1 करोड़
इसे भी पढ़ें : घर के बाहर जमीन में समा गई महिला, मची अफरा-तफरी
इसे भी पढ़ें : महाकुंभ की माला वाली के आंखों के जादू ने दिलाया बड़ा पर्दा!














