Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने आज एक बार फिर ये जता दिया कि राज्य सरकार अपने कर्मियों और उनके परिवारों के साथ हर हाल में खड़ी है। रांची स्थित विधानसभा परिसर में आयोजित एक सादे मगर सम्मानजनक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सेवा के दौरान विभिन्न दुर्घटनाओं में दिवंगत हुये तीन सरकारी कर्मियों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। इस मौके पर जिन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई, उनमें दिवंगत कांस्टेबल अजीत कुमार (गुमला जिला पुलिस बल), दिवंगत आरक्षी अनिल कुमार झा (सरायकेला जिला पुलिस बल) व दिवंगत शिक्षक सुशील कुमार मरांडी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित (जामताड़ा) शामिल है। CM ने कहा, “हमारे कर्मी जो सेवा में रहते हुये शहीद हुये उनके परिवारों का पूरा ख्याल रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उनके हक-अधिकारों को पूरा सम्मान मिलेगा।”
परिजनों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुये कहा कि इस सहयोग से उनके परिवार को नया संबल मिला है। SBI की विशेष बीमा योजना के तहत दी गई इस राशि से बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक जरूरतें पूरी हो सकेंगी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राधा कृष्ण किशोर, डॉ. इरफान अंसारी समेत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : DC बोले, बाबा समाज का गौरव, उनकी तकलीफ हमारी, फिर…








