GOPALGANJ : शादी समारोह में मछली के पसंदीदा पीस खाने को लेकर हुए विवाद के दौरान 11 लोग घायल हो गए। यह मामला बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना के सिसई टोला भटवलिया की है। भोज के दौरान मछली का मुड़ा नहीं मिलने पर इतना विवाद बढ़ा कि खूनी संघर्ष में बदल गया। 11 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना गुरुवार के दिन घटी।
पुलिस ने शनिवार को भोरे थाने में सुदामा गोंड के बयान पर रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित सुदामा गोंड ने आरोप लगाया है कि उनके पट्टीदार धन्नु गोंड के यहां उनकी लड़की की बारात आयी थी। जिसमें उसी गांव के हीरा गोंड भोज खाने बैठे थे। खाना खाने के दौरान उन्होंने मछली का मुड़ा और ज्यादा पीस देने की मांग की, जिसे लाने में देर हुई तबतक हीरा गोंड ने मछली परोस रहे सुदामा गोंड के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतने में लाठी डंडा और लोहे का रॉड लेकर अजय गोंड, राजा गोंड सहित पांच लोग आये और सुदामा गोंड, उनके पुत्र मुन्ना गोंड और बहू रीना देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें : मैसेंजर पर नेता करता है गंदी-गंदी बात… सुनिये क्या बोली पीड़िता (Video)
जानकारी के अनुसार
गुरुवार की रात भोरे थाने के सिसइ टोला भटवलिया में छठू गोंड के यहां बारात आयी थी। शादी-समारोह में खिलाने के लिए मछली-चावल का इंतजाम किया गया था। सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल सुदामा गोंड के अनुसार उनका बेटा राजू गोंड व मुन्ना गोंड मछली चला रहे थे। इसी बीच पड़ोसी अजय गोंड व अभय गोंड अपने जाननेवाले मेहमानों को लेकर आये और खिलाने के लिए बैठा दिये। खाने के लिए बैठे लोगों को पहले राउंड में दो-दो पीस मछली दी गयी, जिसके बाद मछली के मुड़े की फरमाइश की गयी।
इसे भी पढ़ें : 12 रुपये में लोग बेच रहे अपनी खूबसूरत बिल्डिंग, जानिए क्यों












