spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

12 रुपये में लोग बेच रहे अपनी खूबसूरत बिल्डिंग, जानिए क्यों

Date:

spot_img
spot_img

ट्रेंडिंग : जिंदगी भर की कमाई से बने घर को कोई 12 रुपये में बेचने लगे तो किसे आश्चर्य नहीं होगा। जो हो, इसके पीछे की मजबूरी अथवा कारण को समझने की कोशिश करनी चाहिए। आज दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां इन दिनों लोग अपना खूबसूरत घर सिर्फ 16 सेंट (करीब 12 रुपये) में बेच रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रोएशिया के उत्तरी इलाके के एक शहर लेग्राड में लोग अपना घर 12 रुपये में बेचने को मजबूर हैं। कारण है ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी का कम होना। इस वजह से लोग अपने घरों को छोड़कर जा रहे हैं। इसके बाद प्रशासन ने खुद इन घरों को बेचने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़ें : बिरसा जू के जानवरों में नहीं है कोरोना, सैंपल जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव

एक साथ खाली किए गए थे 19 घर

लेग्राड के मेयर इवान साबोलिक ने अपने एक बयान में बताया कि हाल ही में 19 घर एक साथ खाली किए गए थे। इन घरों कीमत 1 कुना यानी लगभग 12 रुपये लगाई गई है। इनमें से 17 घर अब तक बिक चुके हैं। जब से यह शहर एक सीमावर्ती शहर बना है तब से यहां जनसंख्या लगातार कम हुई है। लेग्राड शहर की सीमा हंगरी से जुड़ी हुई है।

इसे भी पढ़ें : घर के आंगन में करता था गांजा की खेती, दुकान में बेचता था, ऐसे धराया

15 साल रुकने का करना होगा एग्रीमेंट

रिपोर्ट में बताया गया है कि कोई भी शख्स अगर यहां घर खरीदना चाहता है तो स्थानीय प्रशासन उसकी मदद करेगा. इतना ही नहीं अगर कोई भी यहां रहना चाहता है तो उसे कम से कम 15 साल का यहां रुकने का एग्रीमेंट करना होगा।

इसे भी पढ़ें : बिरसा जू के जानवरों में नहीं है कोरोना, सैंपल जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव

लगातार घट रही यहां की जनसंख्या

एक तथ्य यह भी है कि लेग्राड शहर एक समय क्रोएशिया की दूसरी ऐसी जगह थी, जहां देश की सबसे ज्यादा जनसंख्या रहती थी, लेकिन करीब 100 साल पहले ऑस्ट्रो और हंगरियन साम्राज्य के टूटने के बाद से यहां जनसंख्या लगातार कम हो रही है। यहां अभी लगभग 2500 लोग रहते हैं।

इसे भी पढ़ें :

तार पर बैठकर भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट, जानें…

Kohramlive : आपने अक्सर देखा होगा कि चिड़िया, कबूतर...

अब किराये पर मिलेगा बॉयफ्रेंड, रिश्तों का नया कारोबार…

Kohramlive : बदलती लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: