spot_img

पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन बहुत जल्द, कहां से कहां तक… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : लंबी दूरी की रातें अब थकाऊ नहीं, सुकूनभरी होंगी। देश को पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का चलना तय हुआ है। यह ट्रेन असम से बंगाल तक चलेगी। सफर तेज, आरामदेह और किफायती होगी। रेलवे ने ऐलान कर दिया है कि यह हाईटेक ट्रेन इसी महीने असम और पश्चिम बंगाल के बीच पटरी पर उतरेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महीने के अंत में इसका उद्घाटन कर सकते हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को बताया कि ट्रेन 15–20 दिनों में, संभवतः 18 जनवरी के आसपास शुरू हो सकती है। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत है थर्ड AC और फर्स्ट AC के किराये का अंतर बहुत कम है। संभावित किराया (खाने सहित) सहित 3-AC ₹2,300, 2-AC ₹3,000 1-AC ₹3,600 होंगे। रेल मंत्री ने साफ कहा कि “किराया मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तय किया गया है, फ्लाइट से कहीं सस्ता।”  गुवाहाटी–कोलकाता हवाई यात्रा का किराया लगभग ₹6,000 से ₹8,000 तक है। 16 कोच वाली ट्रेन में कुल क्षमता 823 यात्री की हैं। 611 बर्थ 3 AC, 188 बर्थ 2 AC एवं 24 बर्थ 1 AC में होंगे। यह ट्रेन 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। संचालन स्पीड 120–130 किमी/घंटा के हिसाब से चलेगी।

इसे भी पढ़ें : CM नीतीश कुमार पोस्ट कर ये लिख गये…

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई