spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सीमेंट दुकानदार को पहले गोली मारी, फिर पत्‍थर से कूच दिया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सरायकेला : व्‍यवसायी को पहले गोली मारी फिर पत्‍थर से कूचकर बेरहमी से मार डाला। खेत में सुबह लोगों ने शव देखा। फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हत्‍या की यह वारदात सरायकेला थाना क्षेत्र के कुदरसाही गांव में हुई। मृतक की पहचान सीमेंट दुकानदार 30 साल के आशीष तियु के रूप में हुई है। वह अपने मां-बाप से अलग सोनाडीह गांव में रह रहा था। सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की बहन सुकमती बान सिंह की मानें तो किसी बात को लेकर महेंद्र रौतिया के साथ आशीष का विवाद हुआ था। वह सोमवार को घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन करने के बावजूद कहीं पता नही चला। आज सुबह खेत में उसकी लाश मिली। आशीष के पिता एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी है। आशीष के तीन बच्‍चे भी हैं। उसकी सरायकेला चाईबासा मुख्य सड़क पर सीमेंट की दुकान है। वह ट्रैक्‍टर भी रखा है, जिसे खुद चलाता भी था। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : 5 लाख दो, आर्मी में नौकरी लो… देखें कैसे धराया शातिर

इसे भी पढ़ें :  कार शोरूम में मारा बम, टारगेट में थे ये कारोबारी…

इसे भी पढ़ें :  मुठभेड़ में ऐसे बच निकला PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप, देखें

इसे भी पढ़ें :  BJP नेता जीतराम मुंडा के मर्डर में PLFI का कोई हाथ नहीं : दिनेश गोप

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...