spot_img
spot_img

बिहार में आज पहले चरण का चुनाव, 100 साल से ऊपर के इतने वोटर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार में आज यानी 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान शुरू होगा। सुबह की पहली किरण के साथ ही 3 करोड़ 75 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जायेंगे। इन जिलों में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं। इन 121 सीटों पर कुल 1,314 प्रत्याशी मैदान में हैं, उनमें 1192 पुरुष और 122 महिलायें लोकतंत्र की डगर पर अपनी किस्मत आजमाने उतरेंगी। इनमें 102 सामान्य सीटें और 19 अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित सीटें शामिल हैं। राज्य के 45,341 मतदान केंद्रों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी, वहीं, 6 विधानसभा क्षेत्रों के 2,135 बूथों पर वोटिंग शाम 5 बजे तक ही होगी। सुबह 5 बजे बूथ लेवल एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल किया जायेगा और 7 बजे मतदान का औपचारिक आरंभ होगा। सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गये हैं। डिस्पैच सेंटरों से मतदान कर्मियों को ईवीएम और वीवीपैट के साथ रवाना किया जा चुका है।

हर उम्र, हर आवाज 

पहले चरण में 5 लाख 31 हजार वरिष्ठ नागरिक और 3 लाख 22 हजार दिव्यांग मतदाता भी शामिल होंगे। इनमें 6,736 मतदाता ऐसे हैं जो 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं, जिन्होंने आजादी के बाद से लोकतंत्र को पनपते देखा है और अब भी उसकी नब्ज थामे हुये हैं। इस चरण में 7 लाख 37 हजार 765 युवा मतदाता पहली बार लोकतंत्र की इस यात्रा में शामिल होंगे। इनमें से अधिकांश 18 से 19 वर्ष के युवा हैं, जो बिहार की दिशा तय करने की नई ताकत बनेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...