साउथैम्पटन : भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। साउथैम्पटन में बारिश के कारण पहले दिन का मैच शुरू नहीं हो पाया। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर तीन बजे मैच शुरू होना था। अंपायर्स बारिश रुकने का इंतजार करते रहे, मगर बारिश नहीं रूकी। जिसके बाद अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया। बारिश के कारण आउटफील्ड गीली हो गई।
Read More : नहीं धराता तो सलटा देता पलामू के एक हस्ती को, देखिये कैसे…
Read More : सादा कागज पर अंगूठा लेकर दिखा दिया ठेंगा खेत बंधक रख कर्ज लिया… सुनें, एक गरीब का दर्द (Video)
साउथैम्पटन में गुरुवार को पूरी रात बारिश हुई। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 से 22 जून के बीच साउथैम्पटन में बारिश की आशंका जताई गई है। पहले दिन का खेल रद्द होने के बाद भी पांच दिन का खेल बाकी है। आईसीसी ने पहले ही मौसम को देखते हुए एक दिन रिजर्व डे रखा था।












