Hazaribagh (Sunil Sahu) : जमीन पर दावेदारी को लेकर फायरिंग तक हो गई। फायरिंग में कांग्रेसी नेता डॉ प्रकाश जख्मी हो गये। उन्हें बेहतर इलाज के लिये हजारीबाग से रिम्स रेफर कर दिया गया। जमीन पर कब्जा को लेकर हुई फायरिंग के बाद वहां तहलका मच गया। यह दुस्साहसिक वारदात शुक्रवार की शाम हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र के कन्हरी इलाके में एक स्कूल के पास हुई। मौके पर DSP राजीव कुमार सहित कई थानों की पुलिस पहुंची। बताया गया कि एक जमीन पर दावेदारी को लेकर दो गुट के लोग आमने-सामने हो गये। बात इतनी बिगड़ गई कि फायरिंग तक हो गई।
इस जमीन पर दावा करने वाले एक पक्ष के निरंजन कुमार का कहना है कि कन्हरी इलाके में उनकी जमीन है। जमीन पर बाउंड्री वाल तक है। इस जमीन पर कांग्रेस नेता डॉ प्रकाश की नजर गड़ी हुई है। शुक्रवार की शाम डॉ प्रकाश अपने साथ 20-25 लोगों को लेकर जमीन पर पहुंचे। इसके बाद ही बात बिगड़ती चली गई। पहले मारधाड़ हुई, फिर राइफल से फायरिंग तक हो गई। वहीं डॉ प्रकाश के पक्ष से जुटे लोग फायरिंग करने वाले निरंजन पक्ष पर कई गंभीर इल्जाम लगा गये। DSP ने कहा कि फायरिंग जमीन के लफड़े को लेकर हुई। डॉ प्रकाश जमीन पर काम करवा रहे थे, तभी वहां पहुंचे अशोक साव और अन्य लोगों ने डॉ प्रकाश को काम करने से मना किये और फिर बात बिगड़ी गई। इधर घटना के बाद पुलिस ने अशोक साव को हिरासत में ले लिया है। वहीं, अशोक की लाइसेंसी राइफल, 4 जिंदा गोलियां, 7 खोखे, एक मैगजीन और एक मोबाइल जब्त किया गया है। सुनें क्या बोले DSP राजीव कुमार…
इसे भी पढ़ें : खेल प्रतिभाओं को निखारने और प्लेटफार्म देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम
इसे भी पढ़ें : रिमांड होम से लड़की की बाहर आई डे*ड बॉडी…
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @03.11.2023 : 23 अहम प्रस्तावों पर मुहर… जानें










