Kohramlive : पाकिस्तान से घुसे ड्रोन फायरिंग के बाद लौट गया। ड्रोन को टारगेट कर BSF के जवानों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, पर ड्रोन पीले रंग के टेप में लिपटे तीन बड़े पैकेट भारतीय इलाके में गेहूं के खेतों में गिरा कर लौट गया। पैकेट में 12 किलो 138 ग्राम हेरोइन मिला। यह ड्रोन अमृतसर के धनोए कलां के बच्चीविंड गांव के पास देखा गया था। BSF के जवान उसी इलाके में गश्त कर रहे थे, पाकिस्तान से घुसे ड्रोन की आवाज सुन जवानों ने उसे मार गिराने का प्रयास किया, पर वो पैकेट गिरा लौट गया।
BSF प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि अमृतसर सेक्टर में मंगलवार की रात BSF जवानों ने BOP धनोए कलां के सीमांत बच्चीविंड गांव के पास ड्रोन को देखते ही पूरे इलाके को घेर लिया। बुधवार की सुबह सर्च अभियान के दौरान गेहूं के खेत में पीले रंग के तीन पैकेट मिले। इन पैकेटों के अंदर छोटे-छोटे 9 पैकेट मिले। इनके अंदर 9 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। वहीं रनतारन के सीमांत गांव मेहंदीपुर में सर्च अभियान के दौरान हेरोइन की पांच बोतलें मिली। इन बोतलों से कुल 2 किलो 638 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। BSF ने गुजरे 24 घंटों के दौरान दो अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 12 किलो और 138 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस बात की जानकारी BSF के आला अधिकारियों को दे दी है।
इसे भी पढ़ें :OTT प्लेटफॉर्म को केंद्र सरकार की चेतावनी, देखें क्या
इसे भी पढ़ें :आगे भी स्वास्थ्य क्षेत्र में जुड़ेंगी कई महत्वपूर्ण कड़ियां : सीएम
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में बीच सड़क पर लूट लिया लादेन को, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :ममता देवी का जेल से बाहर आने का रास्ता साफ
इसे भी पढ़ें :झारखंड पुलिस का इकबाल बुलंद, मिलेगा गैलंट्री अवॉर्ड…
इसे भी पढ़ें :अब इस तारीख के बाद नहीं भर पाएंगे इनकम टैक्स




