spot_img
spot_img
spot_img

पूर्व CM एवं डिप्टी CM की मौजूदगी में फा’यरिंग…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जम्मू शहर की एक खुशियों भरी रात अचानक दहशत में बदल गई। बुधवार देर रात ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित रॉयल पार्क के बाहर एक शादी समारोह के दौरान अचानक गोलियां चलने से वहां मौजूद मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई। इस समारोह में पूर्व CM फारूख अबदुल्ला और जम्मू-कश्मीर के डिप्टी CM सुरेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। फायरिंग की आवाज सुनते ही कुछ देर के लिये पूरे कार्यक्रम स्थल पर दहशत का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों वरिष्ठ नेता एक वरिष्ठ वकील की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह के दौरान अचानक एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी, गोली चलने से कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसे हालात बन गये। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुये मेहमानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। कुछ ही पलों में खुशियों का माहौल घबराहट और हलचल में बदल गया। फायरिंग की इस घटना में डिप्टी CM सुरेंद्र चौधरी को हथियार से निकले छर्रे लगने से हल्की चोट आई। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। अधिकारियों के अनुसार उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है। पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला इस घटना में सुरक्षित रहे। फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की। हमलावर को मौके से ही काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई। वह पुरानी मंडी, जम्मू का निवासी बताया गया है। उसके पास से इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें : बड़ा सरेंडर, करोड़ों का कैश-सोना और घातक हथियार मिले…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...