मेदिनीनगर में ताबड़तोड़ फा’यरिंग…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू के मेदिनीनगर टाउन में अपराधियों ने पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति अजीत गुप्ता को गोली मार दी। घटना मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के कान्दू मोहल्ला की है। दोनों को गंभीर हालत में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नवीन प्रसाद अपने इलाके में कंबल वितरण को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे थे, तभी अपराधी मौके पर पहुंचे और उन्हें निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए नवीन प्रसाद पास की एक दुकान में घुस गये, लेकिन अपराधी वहां भी घुस आये। इसी दौरान दुकानदार अजीत गुप्ता को हाथ में गोली लग गई, जबकि नवीन प्रसाद को सीने में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही DSP राजीव रंजन और टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके में छापेमारी शुरू कर दी है। फायरिंग की खबर मिलते ही अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

पलामू में दिनदहाड़े फाय'रिंग, पूर्व मुखिया और दुकानदार को मा'री गो'ली | Johar LIVE

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...