Ranchi : राजधानी रांची के कांके रोड में चांदनी चौक के पास सरेशाम राजेश मुंडा को गोली मार दी गई। गनीमत यह रही कि गोली उसके पैर में लगी। शोर-शराबे के बाद जख्मी राजेश को स्थानीय लोगों की मदद से रिम्स भेजा गया। गोली किसने और क्यों मारी, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। घटनास्थल के पास लगे CCTV फुटेज में एक बदमाश का चेहरा कैद हो गया है। भाग निकले बदमाशों की खोज में पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। राजधानी में सरेशाम हुई इस वारदात के बाद जितनीं जुबां, उतनी तरह की बातें होने लगी। कुछ लोगों का कहना था कि राजधानी रांची में अपराधी बेखौफ हैं। उनमें अब किसी का डर-भय नहीं रह गया। कांके रोड में ही CM आवास भी है।
सूत्रों के अनुसार जख्मी राजेश मुंडा ने पुलिस को बताया है कि वह आज शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ चांदनी चौक पर खड़ा था। वे लोग आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक एक युवक सामने आया और गोली चला दी। गोली की आवाज पर आसपास से लोगों को जुटता देख अपराधी वहां से भाग निकले। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची कांके पुलिस अपराधियों की खोज में जुट गई है। पुलिस के अनुसार जख्मी राजेश मुंडा का अपना एक छोटा सा होटल है।
इसे भी पढ़ें : 25 या 26 कब होगी जन्माष्टमी, शुभ मुहूर्त… जानें
इसे भी पढ़ें : BJP के 18 MLA सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : भारत को एक और मेडल, किसने जीता… जानें
इसे भी पढ़ें : CM ने की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : रेलवे NTPC में भर्ती…
इसे भी पढ़ें : घुसपैठिया हुआ ढेर, क्या मिला… जानें
इसे भी पढ़ें : आज से हुये ये 6 बड़े बदलाव
इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी की मां…
इसे भी पढ़ें : बादल फटने से मचा हाहाकार, जीवन अस्त-व्यस्त
इसे भी पढ़ें : 167 मिले श’व, राहुल और प्रियंका हुये रवाना
इसे भी पढ़ें : लातेहार में दर्दनाक हादसा, 5 की गई जान
इसे भी पढ़ें : नहीं रहें पूर्व क्रिकेटर और कोच गायकवाड़…
इसे भी पढ़ें : बिरसा मंडप में शपथ ली गर्वनर संतोष कुमार गंगवार ने










