spot_img

बिरसा मंडप में शपथ ली गर्वनर संतोष कुमार गंगवार ने

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : वरिष्ठ नेता संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखंड के 12वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ले ली। उन्हें झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। CM हेमंत सोरेन ने उन्हें शुभकामनायें दी। राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो, कई मंत्री, राजनेता, एवं छोटे-बड़े आला अधिकारी मौजूद थे। राज्यपाल संतोष गंगवार के परिवार के कई सदस्य भी इस गौरवपूर्ण क्षण के गवाह बने। इससे पहले संतोष कुमार गंगवार ने बिरसा मुंडा स्मृति पार्क-सह-संग्रहालय जाकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।

यूपी के बरेली संसदीय सीट से आठ बार सांसद रहे संतोष कुमार गंगवार केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री भी रहे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी हुई तो उन्होंने कहा था कि पार्टी ने हमेशा बिना मांगे मुझे सब कुछ दिया। संतोष गंगवार झारखंड के 12वें राज्यपाल हैं। 15 नवंबर 2000 को राज्य गठन के बाद सबसे पहले राज्यपाल के रूप में प्रभात कुमार ने शपथ ली थी। उसके बाद विनोद चंद्र पांडेय, एम. रामा जोइस, वेद प्रकाश मारवाह, सैयद सिब्ते रजी, के शंकर नारायणन, एमओएच फारूख, डॉ. सैयद अहमद, द्रौपदी मुर्मू, रमेश बैस और सीपी राधाकृष्णन झारखंड के गर्वनर रहे।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...