spot_img
spot_img
spot_img

आज से हुये ये 6 बड़े बदलाव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अगस्त महीने में 6 बड़े बदलाव: गैस सिलेंडर और ATF की कीमतें बढ़ीं, ITR फाइलिंग की डेडलाइन खत्म, फास्टैग अपडेट अनिवार्य, HDFC क्रेडिट कार्ड पर किराया देने पर चार्ज, और राजस्थान में बिजली की नई दरें लागू।

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 8.50 रुपए तक महंगा हो गया है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं है। कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 8.50 रुपये बढ़कर ₹1764.50 हो गई है, जबकि पहले यह ₹1756 थी। वहीं रांची में 1813 रुपये कर दी गई है।

2. ATF की कीमतों में बढ़ोतरी

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महानगरों में एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें बढ़ाई हैं, जिससे हवाई सफर महंगा हो सकता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में ATF की कीमत 1,827.34 रुपए बढ़कर 97,975.72 रुपये  प्रति किलोलीटर हो गई है।

3. ITR फाइलिंग की डेडलाइन खत्म, अब लेट फीस लगेगी

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की डेडलाइन 31 जुलाई को खत्म हो गई है। अब देर से रिटर्न फाइल करने पर लेट फीस लगेगी। यदि किसी टैक्सपेयर की सालाना आय 5 लाख रुपये से अधिक है, तो उसे 5,000 रुपये की लेट फीस देनी होगी। यदि करदाता की सालाना आय 5 लाख रुपये  से कम है, तो उसे 1,000 रुपये की लेट फीस देनी होगी।

4. फास्टैग की KYC और अपडेट

तीन साल पुराने फास्टैग की KYC अपडेट करानी होगी और पांच साल या उससे अधिक पुराने फास्टैग को बदलना होगा। इसके लिए

  • फास्टैग से वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर जोड़ना होगा।
  • नया वाहन लेने के 90 दिन के अंदर गाड़ी का नंबर अपडेट करना होगा।
  • कार के साइड और सामने की साफ फोटो अपलोड करनी होगी।
  • मोबाइल नंबर से फास्टैग को लिंक करना होगा।

5. HDFC क्रेडिट कार्ड से किराया देने पर चार्ज

HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से किराया भुगतान (रेंटल ट्रांजेक्शन) थर्ड पार्टी ऐप्स जैसे CRED, पेटीएम, फोनपे आदि से करने पर 1% चार्ज लगेगा। प्रति ट्रांजेक्शन की लिमिट 3,000 रुपए तय की गई है। इसके अलावा, 15,000 रुपये से अधिक के फ्यूल ट्रांजेक्शंस पर भी 1% चार्ज लगेगा।

6. राजस्थान में बिजली की नई दरें लागू

राजस्थान में बिजली की नई दरें लागू हो गई हैं। प्रदेश में बिजली यूनिट दर में बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन फिक्स चार्ज बढ़ा दिया गया है। औद्योगिक उपभोक्ताओं को रात में मिलने वाली 7.5% की छूट अब दिन के समय 12 से 4 बजे के बीच बिजली उपयोग करने पर मिलेगी। इसके अलावा:

  • 50 यूनिट तक खपत पर सामान्य उपभोक्ता से 125 रुपये के बजाय 150 रुपये लिए जाएंगे।
  • 50 यूनिट तक खपत पर BPL उपभोक्ता से 100 रुपये के बजाय 150 रुपये लिए जाएंगे
  • 300 यूनिट तक खपत पर फिक्स चार्ज 275 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये किया गया।
  • 150 यूनिट तक खपत पर फिक्स चार्ज 230 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये किया गया।
  • 500 यूनिट से अधिक खपत पर फिक्स चार्ज 400 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये किया गया।
  • 500 यूनिट तक खपत पर फिक्स चार्ज 345 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया।

इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम

इसे भी पढ़ें : जमीन माफिया कमलेश ED के पंजे में…

इसे भी पढ़ें : महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपये… जानें किन्हें

इसे भी पढ़ें : स्कूली बच्चों को पी’टने का केस गरमाया, क्या बोले अजय राय… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिकने से पहले चोरी के बच्चे को पुलिस ने खोज निकाला…

इसे भी पढ़ें : एक जमाना था, चारों तरफ हरियाली ही हरियाली, क्या बोल गये CM… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा मानसून सत्र स्थगित… कबतक जानें

इसे भी पढ़ें : 17 साल तक रो-रोकर समय बिताया, अब जाकर कलेजे को ठंडक मिली बाबू

इसे भी पढ़ें : कांवड़ मार्ग के दुकानदारों को नहीं लगानी होगी नेमप्लेट : SC

इसे भी पढ़ें : थाना में बेहतर बर्ताव और क्विक रिसपॉन्स पर होगा जोर : DGP

इसे भी पढ़ें : कार्यशाला में बाल अपराध रोकने पर जोर, जागरूक करने की जरूरत

इसे भी पढ़ें : गांव-देहात की 25 महिलाओं के खिल गये चेहरे… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम

 

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...