Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने सहायक आचार्य नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा सहित अन्य पदों के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर संबंधित अधिकारियो के साथ हाई लेवल मीटिंग की। इस मीटिंग में उन्होंने सहायक आचार्य के 26 हजार पदों के लिए चल रही नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी JSSC के अध्यक्ष और शिक्षा सचिव से प्राप्त की। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने CM को बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने सहायक आचार्य के रिजल्ट प्रकाशन पर सिर्फ रोक लगाई है। परीक्षा के आयोजन पर किसी भी प्रकार की कोई रोक नहीं है। उन्होंने CM को बताया कि सहायक आचार्य के रिजल्ट प्रकाशन पर लगी रोक के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की जायेगी।
सभी प्रतियोगिता परीक्षाएं पूर्व -निर्धारित तिथियों पर ही आयोजित होगी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के प्रशांत कुमार ने बैठक में कहा कि विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगिता परीक्षाएं अपने पूर्व-निर्धारित तिथियों के अनुसार होगी। ऐसे में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के बीच किसी प्रकार का संशय नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि आयोग पूर्व में ही विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन की तिथियां घोषित कर चुका है। ऐसे में पूर्व-निर्धारित तारीखों के अनुरूप विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन से संबंधित तैयारियां पूरी की जा रही है। बैठक में मुख्य सचिव एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार तथा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम
इसे भी पढ़ें : जमीन माफिया कमलेश ED के पंजे में…
इसे भी पढ़ें : महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपये… जानें किन्हें
इसे भी पढ़ें : स्कूली बच्चों को पी’टने का केस गरमाया, क्या बोले अजय राय… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिकने से पहले चोरी के बच्चे को पुलिस ने खोज निकाला…
इसे भी पढ़ें : एक जमाना था, चारों तरफ हरियाली ही हरियाली, क्या बोल गये CM… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा मानसून सत्र स्थगित… कबतक जानें
इसे भी पढ़ें : 17 साल तक रो-रोकर समय बिताया, अब जाकर कलेजे को ठंडक मिली बाबू
इसे भी पढ़ें : कांवड़ मार्ग के दुकानदारों को नहीं लगानी होगी नेमप्लेट : SC
इसे भी पढ़ें : थाना में बेहतर बर्ताव और क्विक रिसपॉन्स पर होगा जोर : DGP
इसे भी पढ़ें : कार्यशाला में बाल अपराध रोकने पर जोर, जागरूक करने की जरूरत
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






