गुमला : गुमला में खुदकुशी का बड़ा ही अजीब वाकया सामने आया है, जिसमें मां-बाप ने बेटी को Jeans और टी-शर्ट पहनने से मना किया, तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की की उम्र महज 13 साल है। वह पास के ही स्थानीय स्कूल की छात्रा है।
दुष्कर्म-छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं से डरे हुए थे माता-पिता
गुमला जिले में दुष्कर्म, अपहरण, छेड़छाड़, मर्डर की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए लड़की के पिता ने लड़की को Jeans, टी-शर्ट और अन्य भड़कीले कपड़े पहनने से मना किया। इसपर लड़की को बहुत गुस्सा आ गया और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इसे भी पढ़ें : कारोबारी के Suicide में अफसर के खिलाफ ठोस क्लू, नहीं हो रही कार्रवाई
Jeans पहनने से रोकना पड़ गया महंगा
आत्महत्या की यह घटना गुमला सदर थाना के पहाड़ पनारी गांव की है। छात्रा ने अपने ही घर के अंदर फांसी लगायी है। पुलिस को घटना की सूचना सुबह में मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
इसे भी पढ़ें : कारोबारी के Suicide में अफसर के खिलाफ ठोस क्लू, नहीं हो रही कार्रवाई















