रांची : राजधानी रांची में चोर बेखौफ हो गये हैं। ताजा मामला कोकर के श्रीराम नगर से सामने आया है। यहां सुबह आठ बजे चोर घर में घुसा और मोबाइल ले कर फरार हो गया। चोर ने सबसे पहले नीचे के कमरे में झांका और सीढ़ी से ऊपर चढ़ गया। तभी उसकी नजर पड़ी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर। उसने अपने पॉकेट से मास्क निकाला और लगा लिया अपने चेहरे पर।
इसे भी पढ़ें : साली को लेकर जीजा फरार, सास ने फोन किया तो कही ये बात…
इस दौरान वह इधर-उधर नजर भी घूमाते रहा। ऊपर जाकर दूसरे कमरे में भी ताकझांक की और फिर वापस नीचे आकर एक रूम में घुस गया। लगभग 30 सेकेंड अंदर रहा। वहां से निकल कर फिर दूसरे कमरे में गया और एक मोबाइल लेकर रफु—चक्कर हो गया। चोर गुलाबी रंग की शर्ट और ब्लू रंग की पैंट पहले हुए है। पूरी वारदात सीसटीवी में कैद हो गई।
इसे भी पढ़ें : खूंखार माओवादी जीवन कंडुलना ने कहा- बहन की हत्या का बदला लेने के लिए थाम लिया बंदूक, ऐसे हुआ संगठन से मोह भंग
इसे भी पढ़ें : एक दारोगा ने ऐसा सताया कि तीन बहनें हो गईं….



