UP : गाजियाबाद(UP) के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर भीषण आग ने तबाही मचा दी। देखते ही देखते 500 से ज्यादा झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं और पूरा इलाका धुएं व लपटों से घिर गया। आग इतनी भयावह थी कि झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिससे हालात और बेकाबू हो गये। इस हादसे में करीब 6 बच्चों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
UP में आग का कहर
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और दर्जनों वाटर टेंडर के साथ आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, फिलहाल कूलिंग और सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत कबाड़ गोदाम से हुई, जो तेजी से झुग्गियों में फैल गई। इस हादसे में सैकड़ों परिवार बेघर हो गये हैं और उनका सब कुछ जलकर खाक हो गया। DCP सिटी धवल जयसवाल ने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और अब लापता लोगों की तलाश के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जायेगा।
इसे भी पढ़े :Khunti : बहला-फुसलाकर बच्ची के साथ…
इसे भी पढ़े :Gold-Silver : सोना-चांदी हुआ बेकाबू, ताजा भाव… जानें
इसे भी पढ़े :Bhojpuri Star : भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल… देखें
इसे भी पढ़े :बोर्ड अभ्यर्थियों के लिए CBSE ने दिया अहम अपडेट… जानें क्या
इसे भी पढ़े :Bokaro : नाबालिग समेत 3 लापता, मिली रांची में, कैसे खुला राज… देखें वीडियो







