Khunti : खूंटी पुलिस ने PLFI के एरिया कमांडर राडूंग बोदरा उर्फ लंबू के दस्ते के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इल्जाम है कि इन लोगों ने अड़की थाना क्षेत्र के कंडीर और तैइबा के बीच पुल निर्माण में लगे एक जेनरेटर और अन्य सामानों को फूंक डाला था। उनके पास से पुलिस ने एक बाइक और 2 मोबाइल बरामद किये है। गिरफ्तारो में भोंज मुंडू उर्फ सनिका मुंडू और हाथीराम हेंब्रम शामिल है। यह दोनों क्रमशः खूंटी और चाईबासा के रहनेवाले है। दोनों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। पुलिस को दिये बयान में उन्होंने बताया कि यह लोग एरिया कमांडर के इशारे पर ठेकेदारों को डरा-हड़काकर उनसे लेवी वसूलते और इसे एरिया कमांडर तक पहुंचाते भी थे।
कांड का खुलासा करते हुये DSP अमित कुमार ने बताया कि घटना के बाद एसपी के निर्देश पर SIT का गठन किया गया था। DSP के नेतृत्व में बनी टीम में मुरहू, अड़की और सायको के थानेदार शामिल थे। गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ पूर्व में भी कई नक्सली कांड विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले 5 रोज तक सावधान रहने की जरूरत…
इसे भी पढ़ें : Big Boss 17 : एक्स कंटेस्टेंट के साथ आज इस सेलेब्रिटी की होगी धमाकेदार एंट्री
इसे भी पढ़ें : सुकून से सोना है तो बस जान लें यह गजब के 10 टिप्स
इसे भी पढ़ें : इस फोन पर 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस… जानें
इसे भी पढ़ें : गरीब-गुर्गों की राशि डगार गईं, अब जायेंगी जेल…
इसे भी पढ़ें : बालक प्रभु यीशु के दर्शन कर बोले सीएम हेमंत… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : झारखंड में तेजी से गिरेगा पारा, इस इलाके में जीरो डिग्री… जानें
इसे भी पढ़ें : हाथियों ने बरपाया कहर, मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें : इस कड़ाके की ठंड में अचानक रजाई से निकलना घातक… जानें
इसे भी पढ़ें : लड़के-लड़कियों को बनाएंगे कमर्शियल पायलट और एयर होस्टेस : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : लड़के-लड़कियों को बनाएंगे कमर्शियल पायलट और एयर होस्टेस : सीएम हेमंत










