spot_img
spot_img
spot_img

सुकून से सोना है तो बस जान लें यह गजब के 10 टिप्स

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : सुकून से सोना शारीरिक और मानसिक तंदूरूस्ती के लिये बेहद जरूरी है। जिंदगी की भागदौड़ के बीच अच्छी नींद पाना मुश्किल हो सकता है, पर याद रखें, अच्छी नींद लेना आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी है, इसलिए इसे प्राथमिकता दें। रात में सुकून और चैन से सोना है तो इसके लिए कुछ आसान और कारगर तरीके हैं, इस फार्मुला को अपना कर अच्छी नींद हासिल की जा सकती है।

  • सबसे पहले सोने का नियमित समय तय करें, हर रोज एक ही टाइम में सोने और उठने की कोशिश करें। इससे आपके शरीर की प्राकृतिक लय संतुलित रहती है और नींद आसानी से आती है।
  • सोने से पहले कम से कम एक घंटे पहले स्क्रीन (मोबाइल, लैपटॉप, टीवी) का इस्तेमाल बंद कर दें, क्योंकि इन उपकरणों से निकलने वाली रोशनी आपके मेलेनिन उत्पादन को बाधित करती है, जिससे नींद आने में देरी होती है।
  • सोने से पहले कुछ बढ़िया आदतें बनायें, जैसे किताब पढ़ना, शांत संगीत सुनना या मेडिटेशन करना। इससे आपके शरीर को पता चल जायेगा कि सोने का टाइम हो गया है, नींद आसानी से आ जायेगी। वहीं, सोने से पहले अपने हाथ-मुंह और पैर को पानी से धोना सोने पर सुहागा।
  • रेगुलर एक्सरसाइज करें, नियमित शारीरिक गतिविधि अच्छी नींद के लिए बहुत ज़रूरी है। व्यायाम के लिए सुबह या शाम का समय बेहतर माना गया है।
  • सोने से पहले अपने बेडरूम को अंधेरा, शांत और ठंडा रखें। ज्यादा रोशनी, शोर और गर्मी नींद में खलल डाल सकती है।
  • सोने से पहले चाय-कॉफी या शराब का सेवन करने से बचें। ये चीजें नींद में खलल डाल सकते हैं।
  • सोने से पहले भरपेट खाना या कम खाना दोनों ही अच्छी नींद के दुश्मन। सोने से 2-3 घंटे पहले हल्का और पौष्टिक खाना खाये। मसालेदार और तैलीय खाना खाने से बचना बेहतर।
  • टेंशन भी अच्छी नींद के दुश्मन, सोने से पहले तनाव कम करने के तरीके अपनायें, जैसे योगा, गहरी सांस लेने के व्यायाम या फिर रिलैक्स होने का तरीका।
  • सोने वाले बिस्तर को आरामदायक और चादरें साफ-सुथरा और हवादार रखें।
  • अगर रेगुलर अच्छी नींद नहीं आती या नींद को लेकर कोई दिक्कत है तो अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

इसे भी पढ़ें : नींद से समझौता खतरनाक, शोध से आये चौंकाने वाले तथ्य… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में तेजी से गिरेगा पारा, इस इलाके में जीरो डिग्री… जानें

इसे भी पढ़ें : हाथियों ने बरपाया कहर, मची चीख-पुकार…

इसे भी पढ़ें : इस कड़ाके की ठंड में अचानक रजाई से निकलना घातक… जानें

इसे भी पढ़ें : लड़के-लड़कियों को बनाएंगे कमर्शियल पायलट और एयर होस्टेस : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें : लड़के-लड़कियों को बनाएंगे कमर्शियल पायलट और एयर होस्टेस : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें :सबसे ठंडा गढ़वा, मौसम वैज्ञानिक से जानें अपने जिले का हाल…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में शीतलहरी शुरू, जानें कब से…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में रहेगी ठिठुरन, कब तक… जानें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में BP, शुगर और दिल के रोगी रखें पूरा जुगाड़… वर्ना

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...