रांची : गुरुवार देर रात रांची के कोकर हैदर अली रोड निवासी प्रो दुखु राम कोईरी के घर में रखे वाहनों में अचानक से आग लग गई। जिसमें ऑल्टो कार समेत दो स्कूटी, तीन बाइक एवं एक साइकिल जलकर खाक हो गई। उन्होंने इस संबंध सदर थाना में एक आवेदन दिया है और अज्ञात लोगों पर आग लगाने की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
इसे भी पढ़ें : Booking के बाद दो घंटे में मिल जाएगा गैस सिलेंडर, जानिए कैसे…
इसे भी पढ़ें : अपनी ही जुड़वां बेटियों के साथ बाप करता था ये गंदा काम, और फिर…

उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि 14 जनवरी की रात 11:30 बजे परिवार के सभी लोग सोये हुए थे। अचानक से खिड़की का शीशा टूटकर गिरने की आवाज आई। आवाज सुनकर घर के बाहर पार्किंग की ओर आया तो देखा कि सभी मोटरसाइकिल और कार जल रहा था। शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य जगे और आसपास के लोग भी जमा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद सदर थाना को भी सूचना दिया। उन्होंने अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाने की आशंका जताई है। इस अगलगी में कार, बाइक, स्कूटी के अलावे घर के खिड़की और दरवाजे भी जलकर राख हो गए।
इसे भी पढ़ें : चरित्रहीन बता विवाहिता के काटे ब्रेस्ट, प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन, फिर…








