Kohramlive : उज्जैन में सोमवार दोपहर जब भक्त महाकाल के दरबार में दर्शन में लीन थे, तब एकाएक आसमान की ओर उठती आग की लपटों ने पूरे माहौल को चौंका दिया। मंदिर के गेट नंबर-1 के पास स्थित फैसिलिटी सेंटर की छत पर अचानक आग भड़क उठी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा, कैसे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कंट्रोल रूम से पहले धुआं उठा और फिर तेज लपटों ने आसमान को छू लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि श्रद्धालु और स्टाफ इधर-उधर भागने लगे। दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। कलेक्टर और SP खुद मौके पर पहुंचे, राहत कार्य की कमान अपने हाथ में ली। भीड़ को सुरक्षित निकाला गया और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, और बड़ी त्रासदी टल गई। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। दर्शन व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है, और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम कर लिये गये हैं।
महाकाल मंदिर की छत पर लगी आग, सोलर पैनल का कंट्रोल और बैटरी जली, लाखों का नुकसान#ujjain #fire #temple pic.twitter.com/qUACdoNyxF
— Rahul Singh (@Rahulsrana007) May 5, 2025
इसे भी पढ़ें : पटना से रांची तक बेहोशी की एक यात्रा… जानें
इसे भी पढ़ें : सिर में सटाकर मा’र दी गो’ली, CCTV फुटेज वायरल… देखें
इसे भी पढ़ें : “70 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को…” ऐसा क्यों बोले मरांडी… जानें
इसे भी पढ़ें : ‘पिस्टल’, ‘गोलियां’ और पुलिस…






