spot_img

“फरसा वाले बाबा” की मौ’त के बाद भड़की आ’ग…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : ब्रज की पावन धरती पर शनिवार की सुबह जैसे ही खबर फैली कि छाता कस्बे में “फरसा वाले बाबा” के नाम से मशहूर गौसेवक Chandrashekhar Maharaj की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, माहौल अचानक सुलग उठा। देखते ही देखते श्रद्धालुओं का आक्रोश सड़कों पर उतर आया और दिल्ली हाईवे पर गुस्से की लपटें फैल गईं। दिल्ली हाईवे पर जाम, पथराव, पुलिस की दौड़-भाग, आंसू गैस और लाठियों की गूंज के बीच कई घंटे तक छाता और आसपास का इलाके में बवाल होता रहा। जाम में फंसे वाहनों पर अचानक पथराव शुरू हो गया। कई कारों और ट्रकों के शीशे चकनाचूर हो गये। दहशत के मारे लोग गाड़ियों में ही दुबके रहे। पुलिस ने भीड़ को काबू करने की कोशिश की, लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ दिया। हालात एक बार संभले, मगर थोड़ी ही देर बाद फिर से पत्थर बरसने लगे। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा गया। करीब तीन घंटे बाद दिल्ली हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। इस दौरान कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे रहे। खबर है कि जब माहौल बहुत बिगड़ने लगे तब हालात संभालने के लिये सेना की टुकड़ी को भी मौके पर बुलाना पड़ा।जवानों ने मोर्चा संभाला, लाठियां फटकार कर उपद्रवियों को खदेड़ा गया। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति पर काबू पा लिया गया। यह घटना हरियाणा सीमा के पास हुई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाबा अपने शिष्यों के साथ एक नागालैंड नंबर कंटेनर की जांच कर रहे थे। सूचना थी कि उसमें गोवंश की तस्करी हो रही है। कंटेनर में साबुन, फिनाइल और शैंपू जैसे सामान मिले। इसी बीच घने कोहरे में पीछे से आये राजस्थान नंबर के तार लदे ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाबा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक घायल हो गया। वहीं, बाबा के समर्थकों का कहना है कि यह सिर्फ हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश है। उनकी मांग है कि ट्रक चालक की तुरंत गिरफ्तारी हो, पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाये। बाबा का पार्थिव शरीर जब अजनोक गौशाला पहुंचा तो हजारों गोभक्त अंतिम दर्शन के लिये उमड़ पड़े। छाता–बरसाना मार्ग पर जाम जैसे हालात बन गये। दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस बीच जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा की गौशाला को सरकार सहायता देगी। जहां दाह संस्कार हुआ, वहां समाधि स्थल बनाया जायेगा। गौसेवकों के लिये लाइसेंस देने पर भी विचार किया जायेगा। प्रशासन के आश्वासन के बाद बाबा का अंतिम संस्कार कराया गया। इसी बीच यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि दोषियों की जवाबदेही तय हो, किसी भी आरोपी को बख्शा न जाये।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…

Ranchi : झारखंड में आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और मौसम...

रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…

Ranchi : राजधानी रांची के एक गांव में महज...

शोर मचते ही कांग्रेस भड़की, झारखंड में तेज हुआ घमासान…

Ranchi : झारखंड के राज्यसभा चुनाव में बुधवार की...

MLA के ड्राइवर की ह’त्या में अब ये दो महिलायें अरेस्ट…

Koderma : कोडरमा के चितरपुर गांव में हुये चर्चित...

बेईमान JE के हाथ हो गये लाल, फिर…

Deoghar : देवघर के करौं प्रखंड में मनरेगा योजना...