Kohramlive : अगर आप रेलवे में जूनियर इंजीनियर (RRB JE) बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार अब rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 2,569 पदों पर नियुक्ति की जायेगी। 36 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जायेगी
RRB JE Vacancy 2025: पदों का विवरणrrb
Junior Engineer (JE)
Depot Material Superintendent
Chemical & Metallurgical Assistant
सैलरी और सुविधायें
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 6 के तहत ₹35,400 बेसिक पे मिलेगा। भत्तों और सुविधाओं को जोड़ने पर कुल सैलरी लगभग ₹40,000 से ₹50,000 प्रति माह तक हो सकती है।
आवेदन शुल्क
जनरल / OBC / EWS: ₹500
SC / ST / EBC / महिला / ट्रांसजेंडर: ₹250
आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जायें।
होमपेज पर “RRB JE Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।






