Chakradharpur(Rajeev Singh) : चक्रधरपुर में चलती ट्रेन से दो जवान युवकों को फेंक दिया गया। जिससे एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं आरोपी फरार हो गए।
घटना के बारे में जो बातें सामने आई उसके अनुसार दोनों युवक टिटलागढ़ से हावड़ा जा रही इस्पात एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सफर कर रहे थे। इसी बीच यात्रियों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद यात्रियों ने एक व्यक्ति को ट्रेन में ही मारना-पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट में दुलू सरदार नाम का युवक बीच-बचाव करने गया। लेकिन बात इतनी बिगड़ गई कि गुस्साये लोगों ने एक युवक को चक्रधरपुर लोटा पहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच मुरहतु गांव के पास डाउन लाईन के नजदीक चलती ट्रेन से फेंक दिया। तभी सामने से आ रही मालगाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसकी वहीं मौत हो गई। वहीं दुलू सरदार को भी ट्रेन से फेंक दिया। लेकिन ट्रेन की रफ्तार धीमी होने की वजह से वह बच गया। उसके सर और पैर हाथ में चोट लगी। खबर पाकर मौके पर सोनुआ थानेदार सोहनलाल पहुंचे। जख्मी दुलू सरदार को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक ट्रेन टाटानगर स्टेशन पहुंच गई थी। दुलू सरदार चक्रधरपुर टोकलो थाना के भरनिया गांव के रहनेवाला है। वे झारसुगड़ा से चक्रधरपुर आ रहा था। ट्रेन में लड़ाई-झगड़ा क्यों हुआ इस बारे में पुलिस पता लगा रही है।
इसे भी पढ़ें : 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर… देखें
इसे भी पढ़ें : कमान संभालते ही क्या बोल गईं लिट्टीपाड़ा की थानेदार… देखें
इसे भी पढ़ें : इंडिया में H3N2 इन्फ्लुएंजा से पहली मौ*त…देखें
इसे भी पढ़ें :कोच्चि एयरपोर्ट में सनसनी, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :बैरक में ASI का म*र्डर…
इसे भी पढ़ें : शादी के बाद OYO फाउंडर रितेश के घर पसरा मातम…
इसे भी पढ़ें : 267 Cr के प्रोजेक्ट का जायजा लेने पहुंचे मंत्री, क्या बोल गये… देखें
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में 20 राशन डीलरों पर गिरी गाज… देखें
इसे भी पढ़ें : नहीं रही माधुरी दीक्षित की मां
इसे भी पढ़ें : रांची में 2 राशन डीलरों का लाइसेंस सस्पेंड, 6 को शोकॉज… यहां देखें लिस्ट












