Kohramlive Desk : अर्जेंटीना को Fifa World Cup के अपने पहले ही मैच में हार से दो-चार होना पड़ा है। मंगलवार को लुसेल स्टेडियम में खेले गए मैच में सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया। अर्जेंटीना की ओर से कप्तान लियोनेल मेसी केवल एक ही गोल दाग पाए। फुटबॉल जगत के इतिहास में सऊदी अरब की अर्जेंटीना पर यह पहली जीत है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच चार मुकाबले खेले गए थे। इसमें अर्जेंटीना ने दो मैच जीते थे। दो मुकाबले ड्रॉ रह गए थे। सऊदी अरब के लिए सालेह अलशेहरी और सलेम अल-दावसारी ने गोल दागे। अर्जेंटीना फिलहाल फीफा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। सऊदी अरब की टीम 51वें नंबर पर है।
दोनों टीमों की स्टार्टिंग XI
सऊदी अरब : मोहम्मद अल-ओवैस (गोलकीपर), सऊद अब्दुलहामिद, हसन अल-तम्बाकती, अली अल-बुलायही, यासर अल-शाहरानी, मोहम्मद कन्नो, अब्दुलल्लाह अल-मल्की, सलमान अल-फराज (कप्तान), सलेम अल-दावसारी, फिरास अल-ब्रिकन, सालेह अल-शेहरी।
अर्जेंटीना: इमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), नहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, निकोलस टैगेलियाफिको, रोड्रिगो डी पॉल, लिएंड्रो परेडेस, एलेजांद्रो गोमेज, , लोटारो मार्टिनेज, एंजेल डी मारिया, लियोनेल मेसी (कप्तान)।
इसे भी पढ़ें : इस मंत्री के पीए के बेटे की फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Palamu News : नौकरी दिलाने के खेल में हो गया किडनैप, चौंका गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो














