कोहराम लाइव डेस्क : अफगानिस्तान को ईरान के हेरात प्रांत से जोड़ने वाले इस्लाम काला बॉर्डर पर भीषण आग लगने की खबर है। इसमें कम से कम 60 लोगों के जख्मी होने की बात बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, आग की चपेट में सैकड़ों ट्रक आ गए। आग से लगभग पांच करोड़ डॉलर के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :दो भाकपा माओवादियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा
लाखों लोगों की रोजी-रोटी का मार्ग
उल्लेखनीय है कि इस्लाम काला बॉर्डर अफगानिस्तान के लाखों लोगों की रोज़ी-रोटी का मार्ग है। विशेष रियायत के तौर पर अमेरिका ने अफगानिस्तान को ईरान से तेल और ईंधन आयात करने की अनुमति दी है। आग का असर इतना ज़्यादा रहा कि अफगानिस्तान को ईरान से बिजली आपूर्ति बंद कर देनी पड़ी। नतीजतन हेरात प्रांत अंधेरे में डूब गया।
इसे भी पढ़ें : जेल गई SDM बनी जज की दुल्हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल








