लखनऊ : लखनऊ में सीआरपीएफ के समूह केन्द्र के स्टोर में भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर सीआरपीएफ के जवान जुट गए। जवानों ने आग को बुझाने की पूरी कोशिश की, मगर उसपर काबू नहीं पा सके। आग की भयावहता देखते ही बन रही थी। धीरे-धीरे आग की लपटें बाहर निकलने लगी। फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक जवान अपने स्तर से टैंकर के पानी से आग बुझाने के प्रयास में जुटे थे।
इसे भी पढ़ें : कभी जिसका नाम सुन कांप उठते थे लोग, अब करेगा वह होम डिलीवेरी खाना
इसे भी पढ़ें : लोकेश ऐसे थोड़े आया होगा, पूरी प्लानिंग की होगी उसने : शेखर अग्रवाल











