spot_img

Free Fire गेम में दो परिवारों के बीच जमकर मारधाड़

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : पबजी जैसे ऑनलाइन गेम्‍स के चक्‍कर में पड़कर कई मर गये तो कई बर्बाद हो गये। कुछ घसकल हो गये। संभवत धनबाद में ऐसा पहली बार हुआ हो जब दो बच्चे के मोबाइल पर फ्री फायर गेम में दो परिवारों के बीच खूब मारधाड़ हुआ। इस मारधाड़ में चोटिल होकर कई लोग अस्पताल पहुंच गये। यह अजीबो-गरीब घटना हुई धनबाद के MPL ओपी क्षेत्र के भागाबांध गांव में। इस मारपीट में दोनों पक्ष के चार महिलायें सहित कई लोग जख्मी हो गये। लहुलूहान हुये कुछ लोगों को निरसा सीएचसी भेजा गया, पर वहां से बेहतर इलाज के लिये उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया गया। खबर है कि दोनों पक्ष के लोगों ने अपनी अपनी शिकायत MPL ओपी में दर्ज कराई है।

घटना को लेकर अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार शुक्रवार की शाम दो बच्चे मोबाइल फोन पर फ्री फायर गेम खेल रहे थे। इसी दरम्यान दोनों आपस में लड़ गये। बात दोनों के घरवालों तक पहुंच गई। बच्चों को समझाने-बुझाने के बजाय दोनों परिवार आपस में ही भिड़ गये। खुलकर लाठी, डंडे का भरपूर इस्‍तेमाल किया गया। इल्जाम है कि तलवार तक निकल गये थे। इस मारधाड़ में एक तरफ से झरना सिंह, पतुवाला सिंह, बाउल सिंह,संध्या सिंह, नयनतारा सिंह, जय सिंह, शंकर सिंह, बेबी सिंह, आनंद नाग जख्मी हो गये। वहीं दूसरी तरफ से  ममता देवी,  किशन, जानू नाग, प्रसेनजीत नाग घायल हो गये। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट की शुरूआत करने का इल्जाम लगाया है।

इसे भी पढ़ें : अब पुलिस ने कोल्हान में दी दस्तक

इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सु*साइड…

इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर हो गया बड़ा हादसा… देखें

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, खत्म होगी पेंशन और ग्रेच्‍युटी !

इसे भी पढ़ें : मनिका ने Asian Cup Table Tennis के सेमीफाइनल में बनाई जगह, रचा इतिहास

इसे भी पढ़ें :छलिया प्यार… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...