spot_img

पिकअप और बस में भीषण टक्कर, सिपाही समेत 4 की मौत, बस में सवार 21 पैसेंजर घायल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : सोमवार को डबल डेकर बस और पिकअप में भीषण टक्कर हो गई है। जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें ट्रैफिक विभाग के सिपाही समेत 4 लोगों की मौत हो गई। पिकअप में सवार तीन लोगों की मौत हुई है।और बस में सवार 21 पैसेंजर घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि यह हादसा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते हुआ है। हादसे के बाद पुलिसकर्मी सहायता करने के बजाय मौके से भाग निकले। यह घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के थाना मझोला क्षेत्र स्थित नेशनल हाइवे-9 की है।

जख्मी लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस हिमाचल से आ रही थी। जबकि पिकअप पंजाब से पीलीभीत जा रही थी। रेस्क्यू बंद हो चुका है। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक बस और पिकअप पलट गई है। 4 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जांच जारी है।

Read More : घिन आती है ऐसे फूफा पर…

पिकअप सवार लोग बोले- पुलिस ड्राइवर से रुपए ले रही थी 

पीलीभीत के थाना ड्यूरिया कला थाना क्षेत्र के जाधोपुर पट्टी गांव निवासी शिवसागर ने बताया कि पिकअप पंजाब के संगरूर जिला में खेड़ी गांव से आ रही थी। इसमें पीलीभीत के अलग अलग गांवों के 23 लोग सवार थे। यह लोग वहां धान की रोपाई करके घर लौट रहे थे। सभी 23 लोग आपस में रिश्तेदार हैं। इन लोगों संगरूर से पिकअप 23 हजार रुपए किराए पर ली थी।

पिकअप सवार बबलू गौतम ने बताया कि पुलिस पिकअप चालक से पैसे ले रही थी। तभी पीछे से बस आयी और अनियंत्रित होकर पिकअप में टकराने के बाद पलट गई। पिकअप यात्रियों का कहना है कि पुलिस टीम इसके तुरंत बाद मौके से भाग गई। वहीं, बिसौली थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी वीर सिंह ने बताया कि बस हिमाचल में हरियाणा बॉर्डर से बरेली के लिए चली थी। वीर सिंह दवा कम्पनी में काम करते हैं।

Read More : डॉक्‍टरों ने दम क्‍या लगाया, सूनी होने से बच गई मुन्नी की मांग, देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...