एक लाख की ईनामी महिला नक्सली कस्टडी में…

Date:

spot_img

Bihar : बिहार में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बिहार STF और बेगूसराय जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने एक लाख रुपये की ईनामी महिला नक्सली विनीता भारती को गिरफ्तार किया है। नॉर्थ जोन की हार्डकोर नक्सली बताई जा रही विनीता को 22 नवंबर को बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र स्थित बाथौली गांव में छापेमारी कर पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला लंबे समय से कई आपराधिक मामलों में वांछित थी। उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण जिले के विभिन्न थानों में कुल पांच मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विनीता, श्वेता, अनीता और कल्पना… कई नामों से थी पहचान

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला की पहचान विनीता भारती उर्फ श्वेता, अनीता, प्रतिमा और कल्पना के रूप में हुई है। वह मूल रूप से दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के लालपुर शिवराम की रहने वाली है। उसका स्थायी पता मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के महुली गांव बताया गया है। विनीता मुजफ्फरपुर के पारू थाने में 15 जनवरी 2017 को दर्ज केस (कांड संख्या 13/17) में भी वांछित थी।  पुलिस के अनुसार, विनीता प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन की सक्रिय सदस्य रही है। उसका पति अमर लाल देव उर्फ नारायण राम उर्फ नकुल भी संगठन से जुड़ा था। उसे नॉर्थ बिहार के हथियारबंद दस्ते का जोनल कमांडर बताया गया है। बताया जाता है कि वर्ष 2020 में पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर दोन क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अमर लाल देव मारा गया था। पति की मौत के बाद भी पुलिस विनीता की तलाश में जुटी हुई थी।

इसे भी पढ़ें :

बाबा रामदेव ने बिना नाम लिये बाबा बागेश्वर पर साधा निशाना, बोले…

Jamshedpur : भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण...

पुलिस कस्टडी से युवक और नाबालिग को छुड़ा ले गये लोग…

Giridih : गिरिडीह में पुलिस के सामने उस वक्त...

झारखंड में अगले 24 घंटे बाद बढ़ेगी कनकनी…

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज अगले दो दिनों...

अवैध खनन पर लापरवाह बने अधिकारी होंगे दंडित…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन, बालू के...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles: