वीडियो देख सीखी तंत्रविद्या, मासूम बच्ची के पिता बोले, ए’नकाउंटर हो…

Date:

spot_img

UP : साढ़े तीन साल की मासूम मान्या अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसके जाने का दर्द परिवार के हर सदस्य को अंदर तक तोड़ रहा है। घर में हर तरफ मातम पसरा है। मां शारदा की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे, तो पिता सचिन बेटी की याद आते ही फफक पड़ते हैं। जिस बच्ची को बड़े अरमानों से पाला-पोसा था, उसकी निर्मम हत्या ने परिवार की खुशियां छीन ली हैं। यूपी के बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित नजीमपुरा भूड़ अवंती नगर में हुई इस वारदात के बाद पिता सचिन की मांग साफ है। उनका कहना है कि उन्हें सरकार से कोई आर्थिक सहायता नहीं चाहिये और न ही पुलिस-प्रशासन के आश्वासन। उन्हें इंसाफ तभी मिलेगा, जब बेटी की हत्या की आरोपी महिला सोनम का पुलिस एनकाउंटर होगा। उनका दर्द है कि आखिर उनकी मासूम बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उसे इतनी बेरहमी से मार दिया गया।

‘एक बार सोनम से मिला दो, पूछना है..’

मान्या की मां शारदा का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी की याद आते ही वह कई बार बेसुध हो जा रही हैं। परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सांसद भोला सिंह के सामने मां ने ऐसी मांग रखी, जिसने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। उन्होंने न तो मुआवजा मांगा और न ही किसी सरकारी मदद की इच्छा जताई। उनकी बस एक ही गुहार थी कि उन्हें एक बार बेटी की हत्या की आरोपी सोनम से मिलवा दिया जाये। वह आमने-सामने बैठकर उससे पूछना चाहती हैं कि आखिर उनकी मासूम बच्ची ने उसका क्या बिगाड़ा था? जिस बच्ची ने किसी का कुछ नहीं छीन रखा था, उसे इतनी बेरहमी से क्यों मार डाला गया?

गुड़िया की आकृतियां, जलता दीया और…

इस मामले में घटनास्थल से मिले सामान ने जांच को और गंभीर बना दिया है। कमरे के फर्श पर सफेद खड़िया से गुड़िया की आकृतियां बनाई गई थीं। पास ही एक जलता हुआ दीया मिला, जबकि मौके से बड़ी मात्रा में पूजन सामग्री भी बरामद हुई। खड़िया से फर्श पर सबसे पहले मान्या का नाम लिखा गया था। इसके बाद मान्या और फिर सोनम का नाम दर्ज था। आगे दो अन्य नाम भी लिखे गये थे, जिन्हें बाद में मिटा दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन नामों में मकान मालिक की पोती का नाम भी शामिल था। इस खुलासे के बाद परिवार में डर और चिंता का माहौल है।

सोशल मीडिया वीडियो देखकर सीखी थी तंत्रविद्या

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोनम ने पूछताछ में बताया कि उसने किसी तांत्रिक से संपर्क करने के बजाय सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर तंत्रविद्या से जुड़े तरीके सीखे थे। वह इंटरनेट पर तंत्र-मंत्र से संबंधित वीडियो देखती थी और उन्हीं से प्रभावित थी। अब पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने किन वीडियो और ऑनलाइन सामग्री को देखा था तथा वारदात से पहले उसकी गतिविधियां क्या थीं। तकनीकी जांच में यह भी सामने आया है कि सोनम ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कई अलग-अलग ID बना रखी थीं। साइबर सेल की मदद से पुलिस इन अकाउंट्स की पड़ताल कर रही है। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि इन फर्जी ID के जरिये आरोपी किन लोगों के संपर्क में थी और सोशल मीडिया पर उसकी गतिविधियां कैसी थीं। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं वह किसी के उकसावे या भ्रामक ऑनलाइन सामग्री से प्रभावित तो नहीं हुई थी।

महज 13 मिनट में सोनम के कमरे तक पहुंच गई मान्या

इस जघन्य वारदात की कड़ियां जोड़ने में घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरे की फुटेज अहम साबित हो रही है। फुटेज में मान्या की आखिरी गतिविधियां कैद हुई हैं। इसके मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10.54 बजे मान्या अपने घर से निकलकर सोनम के घर के सामने वाली गली से गुजरती दिखाई देती है। इसके महज 13 मिनट बाद, सुबह करीब 11.07 बजे, वही बच्ची वापस लौटते हुये उछलती-कूदती सोनम के कमरे की ओर जाती नजर आती है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस को आशंका है कि सोनम ने दरवाजे से इशारा कर मान्या को खाने की कोई चीज या टॉफी का लालच देकर अपने पास बुलाया होगा। मासूम उसकी मंशा समझ नहीं सकी और कमरे के भीतर चली गई। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद हो गया। पुलिस इसी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।

इसे भी पढ़ें :

बाबा रामदेव ने बिना नाम लिये बाबा बागेश्वर पर साधा निशाना, बोले…

Jamshedpur : भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण...

पुलिस कस्टडी से युवक और नाबालिग को छुड़ा ले गये लोग…

Giridih : गिरिडीह में पुलिस के सामने उस वक्त...

झारखंड में अगले 24 घंटे बाद बढ़ेगी कनकनी…

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज अगले दो दिनों...

अवैध खनन पर लापरवाह बने अधिकारी होंगे दंडित…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन, बालू के...

DDC बोले, रबी की खेती में वैज्ञानिक तकनीक अपनायें किसान…

Garhwa(Nityanand Dubey) : रबी की खेती में बेहतर उत्पादन...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles:

बाबा रामदेव ने बिना नाम लिये बाबा बागेश्वर पर साधा निशाना, बोले…

Jamshedpur : भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण...

पुलिस कस्टडी से युवक और नाबालिग को छुड़ा ले गये लोग…

Giridih : गिरिडीह में पुलिस के सामने उस वक्त...

झारखंड में अगले 24 घंटे बाद बढ़ेगी कनकनी…

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज अगले दो दिनों...

अवैध खनन पर लापरवाह बने अधिकारी होंगे दंडित…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन, बालू के...

DDC बोले, रबी की खेती में वैज्ञानिक तकनीक अपनायें किसान…

Garhwa(Nityanand Dubey) : रबी की खेती में बेहतर उत्पादन...