UP : सरयू एक्सप्रेस में एक महिला सिपाही जख्मी हालत में मिली। यह ट्रेन मनकापुर से अयोध्या जा रही थी। महिला सिपाही लहूलुहान थी। सावन झूला मेले को लेकर उसे हनुमानगढ़ी पर तैनात किया गया था। महिला सिपाही के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें हैं। शरीर पर चाकू के 5 निशान मिले हैं। वहीं, चेहरे पर 15 से ज्यादा स्टिच लगाये गये हैं। उसके साथ कैसे क्या हुआ, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। आज भोर में GRP की नजर जख्मी महिला सिपाही पर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी गई। भोर के करीब 4 बजे अयोध्या जीआरपी ने महिला सिपाही को जख्मी हालत में ट्रेन से उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। महिला सिपाही प्रयागराज की रहने वाली है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और महिला सिपाही के पूरी तरह होश में आने का इंतजार कर रही है।
इसे भी पढ़ें : टोला मोहल्ला में गुंडई करने वालों का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत के निर्देश पर लेह लद्दाख पहुंचे श्रम विभाग के लोग… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : क्रिप्टोकरेंसी से खेला करने वाले दो को CID ने दबोचा… जानें
इसे भी पढ़ें : क्रिमिनलों को गेम देने वाला निकला मौकापरस्त स्टाफ, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूल के टॉयलेट में छात्रा ने पी ली फिनाइल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को चतरा पुलिस का झटका… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : फिर एक्शन में रांची DTO, 3 गाड़ी जब्त, डेढ़ लाख हर्जाना












