Ranchi : हथियारबंद तीन अपराधियों ने आज सरेराह एक आदर्श ज्वेलर्स के मालिक को लूट लिया। एक बाइक पर सवार 3 अपराधियों ने ओवरटेक कर जेवर व्यवसायी उदय वर्मन को घेरा और हथियार का भय दिखाकर उनसे कैश साढ़े 3 लाख और करीब 10 लाख रुपये के गहने-जेवरात से भरे बैग लूटकर बड़े आराम से भाग निकला। उनकी दुकान राजधानी के देवीमंडप रोड में है। हालांकि लूट की रकम और गहने के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने कहा- अभी डिटेल कुछ भी नहीं मिली। यह दुस्साहसिक वारदात राजधानी रांची के सुखदेवनगर और पंडरा थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर हुई। उदय वर्मन की दुकान देवी मंडप रोड में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में है। वहीं लूट की वारदात दुकान से कुछ दूर आगे पिस्कामोड़-पंडरा रोड के दाहिने तरफ हुई। यह इलाका पंडरा ओपी में पड़ता है। भागने से पहले अपराधियों ने लोगों को डराने के मकसद से हवाई फायरिंग भी की। गोली चलने के बाद खौफजदा कुछ लोगों ने कहा -बेखौफ अपराधियों में अब पुलिस का कोई डर नहीं रहा। कुछ दिन पहले की बात है, सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में एक सीमेंट दुकानदार चंदन साहू को मारकर फेंक दिया गया। मधुकम इलाके में उसकी लाश मिली थी। पुलिस एक घटना सुलझा नहीं पाती, दूसरी हो जाती है।
जेवर व्यवसायी उदय वर्मन ने बताया कि आज रात पौने 8 बजे के करीब अपनी दुकान बढ़ा 12 साल के बेटे आदर्श के साथ बाइक से घर जा रहे थे। पहले से ही घात लगाये अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका। अपराधियों ने उनपर हथियार तान दी और बोला- शोर मचाये तो बेटे को गोली मार दूंगा। वह डर गये। इसके बाद अपराधियों ने कहा- जो भी है पास में निकालो। उनसे कैश और जेवर से भरे बैग लूट लिये गये। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुये बड़े आराम से वहां से भाग निकले। इस वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। कुछ देर तक पुलिस यही तय करने लगी रही कि इलाका सुखदेवनगर का है या पंडरा का। जब लोगों ने आक्रोश जता खड़ी-खोटी सुनाना शुरू किया, तब दोनों थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक लुटेरों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया था। वैसे पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही थी। लुटे जेवर व्यवसायी से पुलिस रांची सिटी कंट्रोल रूम में घटनाक्रम की जानकारी ले रही थी।
Read More : जंगल में जवान लड़की से रेप, ऐसे धराया आरोपी
Read More : डीपनेक ड्रेस पहनकर Esha Gupta ने गिराई बिजलियां, देखें
Read More : एक साथ प्रेग्नेंट, एक साथ डिलीवरी, बच्चे की लंबाई और वजन भी सेम, पढ़िये जुडवां बहनों से जुड़े रोचक तथ्य
Read More : जंगल में इस हाल में मिला जवान लड़का
Read More : पीने वालों सुनो… बाजार में आई ये बवाल चीज, दारू से कम और Beer से ज्यादा
Read More : कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू, चतरा में हंगामा, देखें…
Read More : ससुरालवालों से इतना खफा था दामाद कि कर डाला बड़का कांड, देखें…
Read More : बदमाशों ने 2 बच्चों को कर दिया अनाथ, दिनदहाड़े कर डाला…






