spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दुमका-बेरमो सीट पर कांटे की टक्‍कर, पांचवें राउंड में BJP पीछे

Date:

spot_img
spot_img

रांची : झारखंड में दो सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर मतगणना जारी है। दोनों सीट पर BJP, कांग्रेस और झामुमो प्रत्‍याशी के बीच कांटे की टक्‍कर है। कभी BJP प्रत्‍याशी तो कभी झामुमो और कांग्रेस प्रत्‍याशी आगे निकल जा रहे हैं। पांचवे राउंड की गिनती में दुमका विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के बसंत सोरेन 1075 वोट से आगे चल रहे हैं। चार राउंड तक आगे चलने वाली भाजपा की लुइस मरांडी पांचवें राउंड की गिनती के बाद पीछे हो गई। वहीं, बेरमो से कांग्रेस के अनूप सिंह 455 मतों से आगे हैं। चौथे राउंड में दुमका विधानसभा सीट से BJP की लुइस मरांडी 9,381 वोट से आगे चल रही थी, जबकि बेरमो से कांग्रेस के अनूप सिंह 507 मतों से पीछे थे। बेरमो विधानसभा सीट पर पहले राउंड की गिनती के बाद भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल आगे थे, जबकि कांग्रेस के अनूप सिंह 28 वोट से पीछे चल रहे थे। जबकि दूसरे राउंड में अनूप सिंह 446 मतों से आगे हो गए। तीसरे राउंड की गिनती के बाद भाजपा के योगेश्वर बाटुल 507 वोट से आगे हो गए थे। वहीं दुमका में तीन राउंड की गिनती के बाद झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन को 5957, जबकि लुईस मरांडी को 15,338 वोट मिले थे।

इसे भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव के आने लगे रुझान, 5 सीट पर BJP आगे

दुमका विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती 18 राउंड तक होगी। वहीं, बेरमो विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती 17 राउंड तक चलेगी। दुमका में भाजपा व झामुमो वहीं बेरमो में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्‍गज नेता राजेंद्र सिंह के निधन के बाद बेरमो सीट और सीएम हेमंत सोरेन के त्‍यागपत्र के बाद दुमका सीट खाली हुआ था, जिसपर उपचुनाव हो रहा है। सीएम हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहेट दोनों सीट से चुनाव लड़े थे और जीते थे। उन्‍हें एक सीट छोड़ना था तो उन्‍होंने दुमका सीट छोड़ा था, जिस वजह से दुमका सीट खाली हुआ था। इस सीट से सीएम के छोटे भाई बसंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : अपनी सबसे पुरानी Bike से रांची के रिंग रोड पर घूमने निकले Dhoni

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...