spot_img

किसानों को E-KYC कराने में नहीं होगी दिक्कत, रांची डीसी ने कर दिया इंतजाम… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : किसानों के E-KYC करवाने का इंतजाम रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कर दिया है। उन्होंने इसके लिए 24 से 31 अगस्त तक कैंप लगाने का निर्देश जारी किया है। यह कैंप पंचायतवार लगाये जाएंगे। डीसी राहुल कुमार ने यह फैसला आज कृषि टास्क फोर्स की बैठक में लिया। बैठक में डीसी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक किसानों के E-KYC की समीक्षा की गयी। डीसी ने जिला के कुल 1.75 लाख लाभुक किसानों का ई-केवाईसी 31 अगस्त से पहले करने का निदेश दिया। प्रखंडवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लाभुकों की तुलना में कम ई-केवाईसी करनेवाले बीडीओ को कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए 31 अगस्त तक शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का दिया।

24-31 अगस्त 2022 तक कैंप का आयेाजन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक किसानों के E-KYC के लिए जिला में विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने पंचायतवार 24 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष कैंप आयोजित करने के निदेश दिये। संबंधित पदाधिकारियों को उपायुक्त ने लाभुकों के आधार कलेक्शन कर ई-केवाईसी सुनिश्चित करने को कहा।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना की समीक्षा

बैठक के दौरान उपायुक्त ने झारखंड राज्य फसल राहत योजना के तहत किसानों के निबंधन की समीक्षा की। किसानों के निबंधन में औसत प्रदर्शन करने वाले प्रखंड के बीडीओ को उपायुक्त ने कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि किसानों के ई-केवाईसी के लिए लगाये गये कैंप में इस योजना के लिए किसानों का निबंधन भी करायें, किसान गोष्ठी कर किसानों को योजना की बेहतर तरीके से जानकारी दें। उन्होंने कहा कि जिला के हर किसान को टच करते हुए उन्हें प्रज्ञा केन्द्र लाकर निबंधन करायें।

बैठक के दौरान डीसी सिन्हा ने पशुपालन, भूमि संरक्षण, सहकारिता, गव्य विकास, मत्स्य, उद्यान से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए प्रक्रियात्मक मुद्दों पर काम कर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के निदेश दिये।

पशुपालन, गव्य विकास, मत्स्य से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। चयनित लाभुकों के लिए पशु शेड निर्माण और पशुओं के ससमय वैक्सीनेशन का निदेश उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।

गव्य विकास की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लाभुकों को अंशदान जमा करने के संबंध में अखबार में प्रकाशन कर सूचना देने का निदेश दिया, उन्होंने कहा कि चयनित लाभुक द्वारा ससमय अंशदान जमा नहीं करने पर प्रतीक्षा सूची के लाभुक को काउंट करें।

ये रहे मौजूद

समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक विकास कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, बीपीओ, बीटीएम, एटीएम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के बच्चे अब पढ़ेंगे विदेशों में, हेमंत सरकार और FCDO के बीच हुआ MOU  

इसे भी पढ़ें : बिग बॉस फेम और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का निधन

इसे भी पढ़ें : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

इसे भी पढ़ें : UP : बारात लेकर निकले दूल्हे को मा’र दी गो’ली, दुल्हन करती रही इंतेजार…

इसे भी पढ़ें : सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

इसे भी पढ़ें : Advertise With Us

इसे भी पढ़ें : जो बाइडेन होंगे अमेरिका के राष्ट्रपति, कमला हैरिस उपराष्ट्रपति

इसे भी पढ़ें : कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

spot_img

Related articles:

भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

शनिवार को नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED निष्क्रिय करते वक्त जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें DRG के तीन जवान शहीद हो गये, जबकि एक जवान गंभीर रूप से

UP : बारात लेकर निकले दूल्हे को मा’र दी गो’ली, दुल्हन करती रही इंतेजार…

शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात में दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर UP

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रांची के कांके रिजॉर्ट में खास रौनक दिखी, जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन-सह-आशीर्वाद समारोह में शामि

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।