spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

किसानों ने सीखा सुकर पालने का हुनर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : तोरपा और खूंटी प्रखंड के 16 किसानों ने सुकर पालने का हुनर सीखा। खूंटी आरसेटी के बैंक ऑफ इंडिया में 10 दिवसीय सुकर पालन प्रशिक्षण का समापन किया गया। सुनिता हेमरोम ने किसानों को ट्रेनिंग दी। ट्रेनिंग के दरम्यान सुनिता ने भारत में पाये जाने वाले विभिन्न प्रकार के सुकरों की नस्लों, उनमें होन वाली बीमारियों तथा इलाज, सुकर पालन से जुड़ी सरकारी योजनाओं, उपकरण तथा उनके रख रखाव और दवाओं के बारे बताया। साथ ही सुकर पालन से जुड़े व्यावसायिक पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान निदेशक आरसेटी ने बैंकिंग से जुड़ी बातों को भी विस्तार से बताया। जिनमें विभिन्न प्रकार के खाते, ऋण तथा बीमा से जुड़ी बातों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को क्षेत्र भ्रमण के लिए कांके स्थित बिरसा महाविद्यालय ले जाया गया, जहां उन्हें सुकर पालन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई।

ट्रेनिंग के लास्ट में नेशनल अकादमी ऑफ रुड्सेटी, रांची से आये निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह और अशोक कुमार ने प्रशिक्षण का मूल्यांकन और प्रमाणीकरण भी किया। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से व्यक्तिगत रूप में दिये गये प्रशिक्षण की जानकारी ली। प्रशिक्षण के दौरान संकाय सुशील कुमार द्वारा उद्यमी के गुणों के सम्बन्ध में प्रशिक्षुओं को बताया गया। समापन समारोह में अग्रणी जिला प्रबंधक विनय कुजूर, निदेशक आर सेटी जशन कुजूर, संकाय सुशील कुमार, संकाय संजय कुमार, सहायक सतनाम कंडूलना, सहायक निर्मल हेमरोम, जितेंद्र महतो आदि उपस्थित थे। सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। निदेशक ने प्रशिक्षुओं को बताया कि आर सेटी सभी प्रशिक्षणार्थियों को अगले दो साल तक स्वरोजगार स्थापित करने में सहयोग करेगी और यदि किसी को पूंजी की कमी है, तो ऋण की सुविधा मुहैया कराने में भी सहायता की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : गले से बेखटके उड़ा लेते थे चेन… देखें क्या हुआ स्नैचरों का

इसे भी पढ़ें : चलती मैच के बीच क्रिकेट स्टेडियम में ब्लास्ट, क्या हुआ खिलाड़ियों का हाल… देखें Video

इसे भी पढ़ें : एक्शन में आये खूंटी DMO, देखिये फिर क्या हुआ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...

चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…

Chouparan : सावन की दस्तक से पहले ही चौपारण...