spot_img
spot_img
spot_img

एक्शन में आये खूंटी DMO, देखिये फिर क्या हुआ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी के जिला खनन पदाधिकारी (DMO) नदीम सफी खान शुक्रवार को एक्शन मोड में नजर आए। खान निरीक्षक सुबोध कुमार के साथ जिला के तोरपा थाना क्षेत्र में छापामारी की। छाता नदी से अवैध रूप से बालू का उत्खनन करते एक जेसीबी को पकड़ा। वहीं ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया। छापामारी के दरम्यान नदी तट से लगभग 200 मीटर की दूरी पर लगभग 30 हजार घन फीट जमा किया हुआ अवैध बालू मिला। यह बालू जेसीबी से अवैध उत्खनन कर भंडारण किया गया था।

खान निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि पकड़ा गया जेसीबी ड्राइवर का नाम रंजीत उरांव (22 साल) है। वह लोहरदगा जिले के जोबांग थाना क्षेत्र के जामडीह गांव में रहता है। DMO के सामने ड्राइवर ने खुलासा किया कि नदी से बालू का अवैध उत्खनन और भंडारण का काम तोरपा के कोटेंगसेरा गांव निवासी जेसीबी के मालिक द्वारा कराया जा रहा है। मौके पर पकड़े गए जेसीबी और उसके चालक को तोरपा थाना की पुलिस को सौंप दिया गया है। इस संबंध में तोरपा थाना में मौके पर जेसीबी चालक और जेसीबी मालिक के विरुद्ध खान एवं खनिज अधिनियम 2015 की धारा 4 व 21 तथा आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। खान निरीक्षक ने बताया कि भंडारण किये गये बालू को संबंधित नियमावली के तहत जब्त कर लिया गया है। बाद में उसकी नीलामी कराई जाएगी।

रोक के बाद भी होता है अवैध उत्खनन

यहां याद दिला दें कि ग्रीन ट्रिब्यूनल के दहत 10 जून से अक्टूबर तक नदियों से बालू के उत्खनन पर पूरी रोक है। इसके बावजूद तोरपा थाना की कारो और छाता नदी से और रनिया क्षेत्र से हर दिन दर्जनों हाइवा से बालू की तस्करी की जाती है। बालू तस्कर इतने बेखौफ हो गये हैं कि रात की तो कौन कहे, दिन के उजाले में बालू को इधर से उधर किया जाता है। अब तक बालू लदे दर्जनों वाहनों को तोरपा, जरियागढ़, कर्रा सहित अन्य थाना क्षेत्र में जब्त किया गया है। बालू तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है। इसके बावजूद इस धंधे से होनेवाली मोटी कमाई के चक्कर में बालू के अवैध धंधा फल फूल रहा है।

इसे भी पढ़ें : चलती मैच के बीच क्रिकेट स्टेडियम में ब्लास्ट, क्या हुआ खिलाड़ियों का हाल… देखें Video

इसे भी पढ़ें : पत्थर कारोबारी मुंगेरी यादव रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...