spot_img
spot_img

कृषि मेला में किसानों को मिला ज्ञान और सम्मान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : किसानों को प्रोत्साहित करने और आधुनिक खेती से जोड़ने के मकसद ओरमांझी प्रखंड के कुल्ही मनरेगा पार्क में भव्य किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), रांची के बैनर तले आयोजित इस मेले में किसानों ने अपनी उपज और नवाचारों का प्रदर्शन किया, वहीं, 75 उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिम क्षेत्र के जिप सदस्य कमिश्नर मुंडा, विधायक प्रतिनिधि प्रेमनाथ मुंडा, हरिमोहन महतो, खिलेश्वर महतो, लक्ष्मण उरांव और अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डा. नीरज सविता, जोजो अगरहा, सुजीत कुमार, सोमा उरांव, भानु प्रताप, धांसू महतो, अख्तर अंसारी सहित कई कृषि विशेषज्ञ उपस्थित थे।

पुराने अनाजों को अपनाने की अपील

मुख्य अतिथि कमिश्नर मुंडा ने इस आयोजन की सराहना करते हुये कहा कि इस तरह के मेले किसानों को नवीन तकनीकों और आधुनिक कृषि से जोड़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने मडुआ, गोडा और देशी धान जैसे पारंपरिक अनाजों के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया, क्योंकि ये पोषण से भरपूर होते हैं और स्वास्थ्यवर्धक भी हैं। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रेमनाथ मुंडा और खिजरी के पूर्व प्रत्याशी समुंद्र पाहन ने सरकार से मांग की कि किसानों को खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधन समय पर उपलब्ध कराये जायें, ताकि वे सही समय पर खेती कर सकें।

कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी और किसानों का सम्मान

इस किसान मेले में ओरमांझी, अनगड़ा और नामकुम के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। विभिन्न किसानों ने अपने स्वयं उत्पादित सब्जियों, फलों और अनाजों की प्रदर्शनी लगाई। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 75 किसानों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। विजेता किसानों को प्रशस्ति पत्र और कृषि औजार देकर सम्मानित किया गया, जिससे वे खेती में और अधिक नवाचार ला सकें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...